लाल किले से लेकर चांदनी चौक तक…कुछ ऐसा होता था 150 साल पहले राजधानी दिल्ली का नज़ारा, देखें ये अद्भुत तस्वीरें

राजधानी दिल्ली के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा। यहां घूमने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। ‘दिल्ली है दिल वालों की’ कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन अगर आप वहां घूमने जाएंगे तो आपको इस बारे में बखूबी पता चल जाएगा। घूमने का शौंक रखने वाले लोगों को राजधानी दिल्ली एक बार जरूर घूमनी चाहिए।

यहां आपको कई ऐसे पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे जहां आपको सुकून की अनुभूति होगी। आज राजधानी दिल्ली में आपको कई नए-नए पर्यटक स्थल देखने को मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि 150 साल पहले राजधानी दिल्ली कैसी थी।क्या आप जानतें हैं कि 150 साल पहले राजधानी दिल्ली कैसी थी।

150 साल पहले कैसी थी दिल्ली?-

अगर नहीं तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि 150 साल पहले दिल्ली कैसी थी और यहां कौन-कौन से स्थल बेहद पुराने होते थे और देखने में कैसे थे। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में खास।

इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि दिल्ली, भारत की राजधानी ही नहीं, बल्कि देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। देश की राजधानी को सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि इंद्रप्रस्थ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा भी एक वक्त था जब दिल्ली इन्द्रप्रस्थ की राजधानी भी हुआ करती थी। दरअसल, 19वीं शताब्दी के आरंभ तक दिल्ली में इंद्रप्रस्थ नाम का गांव भी हुआ करता था। उस दौरान दिल्ली पर 300 ईसा पूर्व में अलग-अलग शासकों ने राज किया। इस दौरान 13वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुग़लक दिल्ली का राजा बना था।

ऐतिहासिक स्मारकों से भरी हुई है दिल्ली-

इसके बाद दिल्ली सन 1206 के बाद ‘दिल्ली सल्तनत’ की राजधानी बनी। इस दौरान दिल्ली पर ‘खिलजी वंश’, ‘तुगलक वंश’, ‘सैयद वंश’ और ‘लोदी वंश’ समेत कुछ अन्य वंशों के शासकों ने राज किया। यही वजह है कि आपको दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्मारक भी देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि दिल्ली को प्राचीन शहर का दर्जा भी प्राप्त है। इसी के चलते आज कई प्राचीन स्मारक दिल्ली की ‘आन, बान और शान’ बन चुके हैं। जोकि दिल्ली की सबसे बड़ी पहचान भी है।

तो आइए यहां देखें राजधानी दिल्ली की 100 साल पुरानी तस्वीरें। इन तस्वीरों में दिखाए गए स्थल आज भले ही काफी बदल चुके हैं लेकिन इन्हें इतिहास में प्राचीन स्मारक के तौर पर ही पहचाना जाता है।

यहां देखें निर्माणाधीन राष्ट्रपति भवन। जो पहले कुछ यूं आता था नज़र।

दिल्ली के मशहूर ‘कनॉट प्लेस’ का नज़ारा कुछ ऐसा होता था

चांदनी चौक में Tram की सवारी करते लोग

यहां देखें राजधानी दिल्ली के मशहूर ‘लाल क़िले’ का अद्भुत नज़ारा। जो कि 150 साल पहले कुछ यूं नजर आता था। लेकिन आज यह बेहद बदल चुका है।

इसके अलावा दिल्ली के चांदनी चौक की मार्किट भी बेहद खूबसूरत नज़र आती थी। जोकि आज भी शानदार दिखती है। लेकिन पहले के मुकाबले ये काफी बदल चुकी है।

कनॉट प्लेस का मशहूर PVR प्लाज़ा

दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद की ख़ूबसूरत तस्वीर

दिल्ली का मशहूर ‘हुमायूं का मक़बरा’

दिल्ली का मशहूर ‘पुराना क़िला’ कुछ ऐसा दिखता था

दरियागंज मार्किट में मिटटी के बर्तन बेचता दुकानदार

दिल्ली का मशहूर ‘कश्मीरी गेट’

तस्वीरों का सोर्स- गूगल

ऐसी ही दिलचस्प जानकारियों के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें।