आजादी से पहले ऐसा बीता था धर्मेंद्र का बचपन, एक्टर ने बताया- अंग्रेजो के खिलाफ जुलूस में लिया था हिस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धर्मेंद्र का नाम इंडस्ट्री के सफल और दमदार अभिनेताओं में शुमार है। उनके चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में मौजूद है। हर कोई धर्मेंद्र के दमदार अभिनय का दीवाना है। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

दर्शकों को अभिनेता की फिल्में देखना बहुत पसंद आती हैं। भले ही धर्मेंद्र ने आज अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है परंतु यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष की है। धर्मेंद्र के लिए सफलता की इन बुलंदियों को छूना इतना आसान नहीं था। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल में हुआ था और उनका असली नाम धरम सिंह देओल है।

बता दें कि हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। धर्मेंद्र का पूरा बचपन गांव में बीता और वही के स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी। धर्मेंद्र ने एक बार अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए यह बताया था कि आजादी से पहले उनका बचपन कैसा बीता था। धर्मेंद्र ने यह बताया था कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक जुलूस में हिस्सा लिया था।

आजादी से पहले ऐसा बीता धर्मेंद्र का बचपन

दरअसल, धर्मेंद्र ने साल 2000 में “फिल्मफेयर” से यह कहा था कि उनके पिता एक टीचर थे और मां उन्हें हमेशा कहानियां सुनाती थीं कि हमारे लीडर किस तरह अंग्रेजों से लड़ रहे हैं। धर्मेंद्र ने यह बताया था कि जो भी लोग देश की आजादी के लिए लड़ रहे थे, उसमें उनके परिवार ने भी उनकी मदद की, तब धर्मेंद्र 8 वर्ष के थे।

धर्मेंद्र ने यह भी बताया था कि तब उन्होंने खादी टोपी पहनकर और हाथ में तिरंगा लेकर अंग्रेजो के खिलाफ एक जुलूस में हिस्सा भी लिया था।

धर्मेंद्र ने जीता था न्यू टैलेंट अवॉर्ड

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा करवाया गया एक न्यू टैलेंट अवार्ड भी जीता था। इसके बाद धर्मेंद्र फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आ गए थे। धर्मेंद्र ने यह बताया था कि फिल्मफेयर के पीएल राव उनके गॉडफादर रहे। उनके बिना वह बॉलीवुड में कामयाबी हासिल नहीं कर पाते।

धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया। इनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं। अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से की थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता सफलता की बुलंदियों को छूते चले गए और उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आपको बता दें कि कुछ दशक पहले धर्मेंद्र का नाम दुनिया के 7 सबसे आकर्षक और खूबसूरत पुरुषों की लिस्ट में शुमार किया गया था और तब उन्हें “ही-मैन” नाम मिला।

अपने फार्महाउस पर ज्यादातर वक्त बिताते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र अब अपना अधिकतर वक्त लोनावला स्थित अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं, जहां वह खेती में दिलचस्पी लेते हैं। तरह-तरह की सब्जियां उगाते हैं, जिनके वीडियो भी वह अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

धर्मेंद्र का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेता धर्मेंद्र बहुत ही जल्द “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” और “अपने 2” में नजर आने वाले हैं।