क्या भारती ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म? कॉमेडियन ने अपने फैंस को दिया सरप्राइज

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। यह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने खुद के दम पर एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। दुनिया भर में भारती सिंह के फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है। वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देती है और शायद इसीलिए उन्हें “कॉमेडी क्वीन” कहा जाता है।

बता दें भारती सिंह बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं। भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के साथ अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस के लिए एक यूट्यूब चैनल ‘लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ (LOL) नाम से बनाया हुआ है।

भारती अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी लाइफ और अपनी प्रेगनेंसी की खबरें साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वही फैंस भी उनसे यही डिमांड करते हैं कि वह और हर्ष दोनों अपनी इस तरह की फनी वीडियो और बनाकर साझा करते रहें।

आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने घर में अपने बच्चे का कमरा तैयार किया है और उसकी तस्वीरों को भी साझा किया है। भारती सिंह ने जो भी अपने कमरे में चंगेस किए हैं वह अपने फैंस के साथ उन्होंने साझा किया है। भारती सिंह ने अपने बच्चे के लिए अलमारी में कब्बड नीले और गुलाबी रंग का बनाया हुआ है और जब अपने पति को उन्होंने सरप्राइस दिया तो वह काफी शॉक हुए और उनके रिएक्शन भी काफी मजेदार थे। उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या उनके ट्विंस होने वाले हैं इसीलिए उन्होंने अपने बच्चे के कमरे में दो रंग के कब्बड बनाए हुए हैं।

इसके बाद भारती सिंह ने अपने फैंस के लिए एक और वीडियो साझा किया और कहा कि उनके फैंस के लिए उनके पास एक और खास खबर है। इसके बाद भारती सिंह ने अपनी पिंक ड्रेस शो किया जिसके बाद फैंस ने यह कहा था कि भारती सिंह के ट्विंस लड़कियां होने वाली है और भारती यह ड्रेस अपने बेबी शावर में पहनेंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि भारती सिंह अपने बेबी शावर वाले दिन अपने बच्चों के बारे में भी बात करेंगी और भारती ने कहा था कि वह अब रूम पूरा बनाने के बाद एक और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करेंगी।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि भारती सिंह ने बेटी को जन्म दिया है लेकिन एक लाइव के जरिए भारती सिंह ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि “मुझे मेरे चाहने वालों से मैसेज और कॉल आ रहे हैं, जो मुझे बधाई दे रहे हैं।” भारती सिंह ने कहा कि “ऐसी खबरें वायरल हुईं कि मैंने बेटी को जन्म दिया है लेकिन यह सच नहीं है। मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं। अभी 15-20 मिनट का ब्रेक हुआ है, तो मैंने तय किया कि मैं सोशल मीडिया पर लाइव आकर सच्चाई बता दूँ कि मैंने बेबी को जन्म नहीं दिया है और अभी भी काम कर रही हूं।”