पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता, इसके बावजूद मजदूरी करते नजर आया दिव्यांग शख्स, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

इंसान के जीवन की परिस्थितियां समय के साथ साथ बदलती रहती हैं। हर किसी व्यक्ति के जीवन में दुख और सुख आते जाते रहते हैं। इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने जीवन से हर दिन कोई ना कोई गिला शिकवा करते या शिकायत करते रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी जिंदगी बेहतर नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स सच में जीवन की जद्दोजहद करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

यह बात हम अच्छी तरह से जानते हैं कि परिस्थितियों के मार अच्छे-अच्छे को अंदर से तोड़ देती है। तब समझ नहीं आता कि जीवन में हो क्या रहा है और कैसे इन सबके आगे बढ़ा जा सकता है। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने जैसे हजारों लाखों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। यह लोग दुनिया को यह बताते हैं कि अगर आपके मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा है तो दुनिया की बुरी से बुरी परिस्थिति भी आपको झुका नहीं सकती है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक दिव्यांग शख्स रोजगार के लिए कड़ी मशक्कत करता हुआ नजर आ रहा है।

लोग कर रहे जज्बे को सलाम

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि यह शख्स अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता परंतु इसके बावजूद भी इस शख्स के इरादे काफी मजबूत नजर आ रहे हैं और चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। यह दिव्यांग शख्स मेहनत मजदूरी कर अपनी जीविका चलाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दिव्यांग शख्स कैसे अपने सिर पर सीमेंट लादकर सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस दिव्यांग शख्स की हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो


आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “जिंदगी गुलजार है” नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक दिव्यांग शख्स को रोजगार के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 1 लाख 41 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग इस दिव्यांग शख्स के हौसले को सलाम कर रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “देखिए फिर भी भाई के चेहरे पर मुस्कान है, लोगों के पास आलीशान कोठियां हैं फिर भी रो रहे हैं, यही जिंदगी का रोना है।” वहीं एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “जीवन में जिसने संघर्ष किया है, वह कुछ भी पा सकता है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा है “लोग जो हैं, उसे छोड़कर सब कुछ बनना है उनको, यही सबकी कहानी है।” ऐसे ही लगातार इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और दिव्यांग शख्स की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।