बारातियों के स्वागत से लेकर शादी में डांस तक, दिव्यांका त्रिपाठी ननद की शादी में निभाती दिखीं हर एक रस्म, देखें तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अपनी खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस समय अपने ननद की शादी का जश्न मना रही हैं। जी हां, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी ननद रिया दहिया की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया की बहन रिया दहिया ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड राहुल मेहरा संग शादी रचाई है। खुशी के इस मौके पर अभिनेत्री ने शादी की कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिनमें एक्ट्रेस भाभी वाले लुक में आकर हर एक रस्म और शादी की हर एक तैयारियों में खुद को पूरी तरह से मशरूफ किए हुए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ननद रिया दहिया की शादी में जमकर धमाल मचाया है। वहीं उन्होंने अपने बहनोई और बारात का स्वागत बड़े चाव से किया।

दरअसल, छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ननद रिया दहिया की शादी की लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी अपनी ननद की बारात का स्वागत करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस हाथ में थाली लेकर रिया के हो चुके पति के सामने खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं आप इस फोटो में देख सकते हैं कि रिया दहिया की शादी के फेरों के समय दिव्यांका त्रिपाठी भाभी होने का फर्ज अदा कर रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने ही रिया का गठबंधन भी किया है। अभिनेत्री ने गठबंधन की भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी पीछे बैठी उनका गठबंधन करती हुई नजर आ रही हैं।

वही इस फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं, जिसमें साथ ही दोनों के चेहरे पर खुशी के मौके की रौनक साफ-साफ देखी जा सकती है।

वहीं इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखकर यह साफ जाहिर होता है कि अपनी ननद की शादी में वह बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी के द्वारा शेयर की गई यह लेटेस्ट तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दिव्यांका त्रिपाठी की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि भले ही दिव्यांका त्रिपाठी अपने ससुराल वाले से दूर यहां मुंबई में रहती हैं लेकिन वह अपने ससुराल के हर एक सदस्य के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपनी ननद और अपनी सासू मां के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ससुराल के हर एक सदस्य के साथ दिव्यांका त्रिपाठी एक बेहद खास बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसे वह हर बार बयां करती हुई नजर आई हैं।