दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी जी की ये प्रिय चीजें जरूर करें शामिल, प्रसन्न होकर माता कर देंगी हर इच्छा पूरी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर त्यौहार का हमारे देश में एक अलग महत्व होता है। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली का त्यौहार है। दिवाली का त्यौहार हमारे देश में बहुत ख़ुशी और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी के आगमन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है।

दिवाली के त्योहार पर मां लक्ष्मी और गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा पाठ करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बहुत से भक्त ऐसे हैं, जो अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तरह-तरह के विधि विधान भी अपनाते हैं। दिवाली में खरीदारी की भी रिवाज है। कोई नए कपड़े खरीदना है, तो कोई बर्तन और सोने चांदी के गहने खरीद कर घर पर लेकर आता है।

ऐसा माना जाता है कि दिवाली का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बेहद खास दिन होता है। इसी वजह से इस दिन मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है। अगर आप दिवाली के दिन पूजन के समय मां लक्ष्मी जी की प्रिय चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे माता रानी बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। आखिर दिवाली पर किन चीजों को शामिल किया जा सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मां लक्ष्मी जी का प्रिय फल

हम सभी लोग यह बात जानते हैं कि सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग चीजें प्रिय होती हैं। उसी प्रकार से फल में नारियल माता लक्ष्मी जी को बहुत पसंद होता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल की स्थापना के बिना माता लक्ष्मी जी की पूजा अधूरी होती है इसलिए दिवाली की रात पूजन में नारियल को जरूर शामिल कीजिए। यह माता लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है, इसी वजह से नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी जी को नारियल के लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल भी अर्पित कर सकते हैं।

माता लक्ष्मी जी का प्रिय रंग

माता लक्ष्मी जी की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सालभर में ऐसे बहुत से अवसर आते हैं, जिनमें अगर माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो इससे व्यक्तियों को विशेष फल मिलता है। लेकिन इन सभी त्यौहारों में से दिवाली सबसे खास होता है। यह पूरा महीना ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी जी धरती पर भक्तों के बीच होती हैं और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें मुंह मांगा फल प्रदान करती हैं। ऐसी स्थिति में माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित जरूर करें, इससे मां जल्दी प्रसन्न होती हैं। माता लक्ष्मी जी को गुलाबी रंग अति प्रिय है।

मां लक्ष्मी जी का प्रिय भोग

इस बार दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। दिवाली पूजन करने के बाद लक्ष्मी जी को भोग लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी जी की प्रिय चीजों का भोग लगाने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसे में आप माता लक्ष्मी जी को सफेद रंग की मिठाई, खीर, बर्फी आदि का भोग लगा सकते हैं।

मां लक्ष्मी जी का प्रिय फूल

माता लक्ष्मी जी का प्रिय फूल कमल होता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान गुलाब या कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। यह दोनों ही फूल मां लक्ष्मी जी के पसंदीदा फूल हैं।