दिवाली पर करें झाड़ू के ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा, धन से संबंधी दिक्कत हो जाएगी दूर

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली का त्यौहार है, जो पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली का त्यौहार 5 दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीवाली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की विशेष पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं दिवाली पर आते हैं और हर घर में विचरण करती हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर तरह-तरह के उपाय करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं, उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। दीपावली पर किए जाने वाले उपायों में से एक झाड़ू का भी उपाय है, जो बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आज हम आपको झाडू से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

दिवाली पर करें झाड़ू के उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन की देवी माता लक्ष्मी जी से झाड़ू का संबंध होता है। इसी वजह से अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर नहीं ला पाते हैं, तो आप दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर घर में जरूर लाएं।

2. आप अपने घर की पुरानी झाड़ू को दिवाली के दिन बाहर निकाल दीजिए। दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

3. अगर आप चाहते हैं कि आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएं, तो इसके लिए आप दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर लाएं और इसे किसी मंदिर में चुपचाप रख कर घर वापस आ जाइए। इस साधारण से उपाय को करने से धन से संबंधी दिक्कत दूर हो जाती हैं।

4. आप दिवाली के दिन पूरे घर की साफ सफाई नई झाड़ू से करें। झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद आप झाड़ू को कहीं पर छुपा कर रख दीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप झाड़ू को ऐसी जगह पर रखें जहां पर लोगों की नजर ना जा पाए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

5. आपको बता दें कि झाड़ू को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से आप झाड़ू को कभी भी जोर से ना पटकें या फिर फेंकें नहीं। झाड़ू का अनादर करना मतलब धन की देवी माता लक्ष्मी जी का अनादर करना होता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उससे माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और उसके घर से चली जाती हैं।

6. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है, जिसके कारण घर में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इसी वजह से आप हमेशा झाड़ू को जमीन पर लेटाकर रखें। इसके अलावा झाड़ू को दरवाजे के पीछे छुपा कर रखें।