फनी जोक्स : दो दोस्त सालो के बाद मिले, पता चला दोनों कि शादी हो गयी, पहला दोस्त: कैसी हे तुम्हारी वाईफ?

हंसते मुस्कराते रहने से जिंदगी बहुत ही आसान हो जाती है। जीवन जीते रहना भी एक कला है। जिंदगी सिर्फ काटनी थोड़ी ही है, जिंदगी जो जीनी है। ऐसे में जिंदगी को खुलकर जीने के लिए हंसना जरुरी है। आपके लिए लाएं हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी।

पुलिसवाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक है परंतु…..
चालान बनता है 2000 रूपए का…!
आदमी- पर चालान किस चीज का…?
पुलिसवाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर….
पॉलिथीन में रखे हुए हैं और….
पॉलिथीन बैन है….!!

एक गांव में बिजली आनी थी…..
लोग खुश होकर नाच रहे थे……
एक कुत्ता भी नाचने लगा…..
किसी ने पूछा तू क्यों नाच रहा है…..?
कुत्ता बोला- खंभे भी तो लगेंगे…!!

पत्नी- सुना है कि जन्नत में….
पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते…?
पति- बिल्कुल सही सुना है आपने….!
पत्नी- ऐसा क्यों…?
पति- अरे पगली इसलिए तो उसे जन्नत कहते हैं….!!

पहली बार तो पड़ोस की पिंकी घर आई थी…..
ऊपर से मम्मी ने कह दिया-
शर्मा क्यों रहा है….?
तेरी बहन के जैसी ही तो है….!
दिल टुकड़े टुकड़े हो गए…..!!

अगर किसी को भी मेरे मैसेज से शिकायत है या…..
अच्छे नहीं लगते तो….
आपको पूरा हक है कि मोबाइल को….
अपने नजदीकी दीवार पर जोर से मारकर तोड़ दें क्योंकि….
आपकी खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं है मेरे लिए….!!

गुरुजी- पप्पू बताओ….?
अस्पताल में जो + का निशान होता है….
उसका क्या मतलब है….?
पप्पू- जो खड़ा है वह डॉक्टर और…..
जो आड़ा है वह मरीज….!!

पिता ने अपने युवा बेटे की जैकेट की तलाशी ली तो…..
उसकी जेब से सिगरेट, पान मसाला और…..
लड़कियों की तस्वीरें मिली…..!
बेटे को पीटते हुए पूछा- कब से कर रहा है यह सब….?
बेटा (रोते हुए)- पापा लेकिन मैंने तो आपकी….
जैकेट पहनी हुई थी…..!!

एक लड़का और लड़की ने तय किया कि…..
अब वह एक-दूसरे से बात मोबाइल से नहीं….
कबूतर से करेंगे…!
एक दिन लड़की ने बिना खत के….
कबूतर उड़ा दिया….!
लड़का बोला- यह क्या…?
लड़की बोली- मिस कॉल यार….!!

बच्चा- पापा आप जल्दी से जल्दी मेरी शादी करा दो….
पिता- क्यों बे….?
बच्चा- जल्दी करो नहीं तो…. मैं दादी से शादी कर लूंगा….
पिता- क्या…..? तुम मेरी मां से शादी करेगा….?
बच्चा- हां! आपने भी तो….
मेरी मां से शादी की हुई है….!!

दो पागल छत पर सो रहे थे…..अचानक बारिश होने लगी….
पहला पागल बोला-चल अंदर चलते हैं…. आसमान में छेद हो गया है….!
इतने में बिजली कड़की….
दूसरा पागल बोला- चल सो जा….
लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं….!!

कोरोना वायरस का पूरा इतिहास:
सन 1890 में एक जापानी वैज्ञानिक जिसका नाम पोवांडोलकाजीगुर किंतायोनशीयो था..
आपने पूरा नाम तो पढ़ा ही नहीं
जाओ मैं नहीं बता रहा अब!

मैं अंग्रेजी के पेपर में फ़ैल हो गया, ट्रांसलेशन की वजह से –
1. मैं एक आम आदमी हूँ.I AM A MANGO MAN.
2.मुझे इंग्लिश आती है.ENGLISH COMES TO ME.
3. मेरा ताल्लुक हरिपुर हजारा से है.I BELONG TO HARIPUR THOUSANDA
4. सड़क पर गोलियाँ चल रही हैं.TABLETS ARE WALKING ON THE ROAD

“पत्नी- देखो मोसम कितना हसींन है,
तुम्हारा क्या प्लान है ??
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB/day का 28 दिन के लिए ।
पत्नी- घुस जा मोबाइल में”