सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करने से रुठ जाती हैं मां लक्ष्मी, नहीं होती घर में बरकत

धार्मिक शास्त्रों में दान का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति दान करता है तो इससे उसको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। दान करने से इंसान को अपने पापों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर चीजें दान की जाए तो इससे ग्रह शांत भी रहते हैं। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो जरूरतमंदों को कुछ ना कुछ चीजें दान करते रहते हैं। दान करने का सबसे शुभ समय प्रातः काल का होता है। अगर प्रातः काल स्नान करने के पश्चात कुछ दान किया जाए तो इसका शुभ फल मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिनको सूर्यास्त के पश्चात दान नहीं देना चाहिए अन्यथा इन चीजों को दान करने से जीवन में धन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं और माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। यह चीजें दान करने से घर में बरकत नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजें सूर्यास्त के बाद दान नहीं करनी चाहिए।

सूर्यास्त के बाद दूध का दान ना करें

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सूरज ढलने के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। अगर कोई इंसान दूध का दान करता है तो इसकी वजह से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। आपको बता दें कि दूध का संबंध चंद्रमा से भी होता है। आप सूर्यास्त के पश्चात दूध का दान करते हैं तो इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि घर की बरकत भी चली जाती है।

सूर्यास्त के बाद लहसुन-प्याज का दान ना करें

सूर्यास्त होने के पश्चात लहसुन और प्याज का दान भी नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इसकी वजह से केतु ग्रह भारी होता है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सूर्यास्त के बाद दही का दान ना करें

शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद दही का दान करना अशुभ माना गया है। अगर कोई इंसान सूरज के ढलने के बाद शाम को दही का दान करता है तो इसकी वजह से धन, वैभव और ऐश्वर्य की हानि का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो दही का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। शुक्र ग्रह धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए आप सूर्यास्त के दौरान दही का दान मत कीजिए अन्यथा भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

सूर्यास्त के बाद इन कामों से बचना है जरूरी

  • शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के पश्चात घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से मां लक्ष्मी जी आपसे नाराज हो सकती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। जो व्यक्ति सूर्यास्त के पश्चात घर में झाड़ू लगाता है उसकी फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
  • सूर्यास्त होने के पश्चात आप किसी से भी वाद-विवाद मत कीजिए। शाम के समय घर में शांति बनाए रखें।
  • सूर्यास्त के पश्चात नहीं सोना चाहिए, इससे भाग्य प्रभावित होता है।