इस दिन भूलकर भी ना फेंके पुरानी झाड़ू, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में बढ़ जाती है परेशानियां

हम सभी लोग घर की साफ सफाई करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। झाड़ू धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जो घर साफ सुथरा होता है वहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास होता है। जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता, वहां से मां लक्ष्मी जी चली जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो झाड़ू से जुड़े हुए बहुत से नियमों के बारे में बताया गया है। जब झाड़ू पुरानी हो जाती है तो वह भी कचड़े के समान ही हो जाती है। घर के अंदर टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। अगर टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल किया जाए तो इससे घर की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं और घर पर कोई ना कोई संकट बना ही रहता है।

वास्तु शास्त्र में पुरानी झाड़ू को बाहर निकालने का भी दिन बताया गया है। आप किसी भी दिन पुरानी झाड़ू ना फेंकें। आज हम आपको झाडू से जुड़े हुए कुछ नियमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है।

इस दिन भूलकर भी ना फेंके पुरानी झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार के दिन घर से झाड़ू बाहर ना फेंके अन्यथा इसकी वजह से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं। अगर आपके घर में कोई टूटे-फूटे सामान या पुरानी झाड़ू है तो आप उसे अमावस्या के दिन घर से बाहर निकाल सकते हैं, इसके अलावा शनिवार के दिन भी आप झाड़ू घर से बाहर फेंक सकते हैं।

इस समय ना लगाएं झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की साफ सफाई करने का कुछ निर्धारित समय बताया गया है। आपको बता दें कि घर में झाड़ू लगाने के लिए दिन के पहले चार पहर को बहुत ही उचित माना जाता है परंतु रात के चार पहर को घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है और धन की देवी माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है।

इस समय नहीं खरीदनी चाहिए झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो यदि आप नई झाड़ू खरीद कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप शनिवार को नई झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं तो यह शुभ होता है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शुक्लपक्ष में आप नई झाड़ू ना खरीदें।

इस दिशा में ना रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू ना सिर्फ घर की गंदगी साफ करती है बल्कि घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी सहायता करती है। घर में झाड़ू लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जैसा कि हम लोग जानते हैं झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू रखने के लिए दक्षिण पश्चिम कोण या दक्षिण दिशा का चुनाव करना शुभ माना गया है। अगर आप इस दिशा में झाड़ू रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं फैलती है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उत्तर पूर्व दिशा, ईशान कोण में झाड़ू ना रखें।