होली के ये 5 उपाय आपके जीवन में भर देंगे खुशियों के रंग, मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च 2021 को किया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो होलिका दहन का पर्व अच्छाई पर बुराई के जीत के रूप में मनाते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रह्लाद भगवान विष्णु जी का परम भक्त था। प्रह्लाद की बुआ होलिका इसी दिन जलती हुई चिता में बैठी थी। आपको बता दें कि होलिका को ब्रह्मा जी ने यह वरदान दिया था कि वह अग्नि में नहीं जलेगी परंतु जब होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर चीता में बैठी तो अग्नि भी प्रह्लाद को जला नहीं सकीय बल्कि होलिका खुद आग में जलकर राख हो गई थी।

शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनको अगर होलिका दहन के पावन पर्व पर किए जाए तो इससे व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। यह विशेष उपाय इंसान के जीवन की सारी दुख तकलीफ दूर कर जिंदगी में खुशियों के रंग भरने में बेहद कारगर माने जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से होली के कुछ विशेष उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।

भस्म की ताबीज बनाकर करे धारण

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है तो इसके कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में होलिका की भस्म को ताबीज में बांधकर इसका धारण कीजिए। इस उपाय को करने से बुरी आत्माओं का साया और जादू टोना का असर समाप्त हो जाता है। यह उपाय आपके ऊपर से सारी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करेगा।

सरसों के उबटन से मालिश करें

अक्सर देखा गया है कि घर-परिवार के लोगों के ऊपर किसी ना किसी प्रकार का बुरा साया रहता है या फिर कोई जादू टोना कर देता है, जिसके कारण घर के लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए। मालिश करने के बाद जो भी मैल निकले, उसको होलिका की अग्नि में डाल दीजिए। इस उपाय को करने से जादू टोने का असर खत्म हो जाता है।

माथे पर होली की भस्म लगाएं

ऐसा माना जाता है कि होली की भस्म बहुत ही शुभ होती है। शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि होली की भस्म से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आप होलिका की राख को माथे पर लगाते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में बेहतर परिणाम हासिल होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि होलिका की राख को माथे पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।

घर में लाकर हर कोने में छिड़कें भस्म

अगर आप होलिका दहन की भस्म को अपने घर में लाकर घर के हर कोने कोने में छिड़कते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

शिवलिंग पर अर्पित कीजिए भस्म

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है तो ऐसी स्थिति में होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे ग्रह दोष खत्म होते हैं।