शनि के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो जरूर करें ये 6 काम, सुधर जाएगी किस्मत, मिलेगा शुभ परिणाम

शनिवार का दिन शनि देवता का माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय का देवता माने गए हैं। ऐसा बताया जाता है कि यह हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिदेव के पास हर इंसान के कर्मों का संपूर्ण लेखा-जोखा होता है, जिसके आधार पर ही व्यक्ति को फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा होती हो तो उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं परंतु अगर किसी व्यक्ति से शनिदेव नाराज हो जाएँ तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

इंसान हमेशा शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहता है, जिसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको शनिवार के दिन के कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसकी सहायता से आपकी किस्मत चमक जाएगी। इन उपायों को करने से शनि देवता की कृपा मिलेगी और आपको अपने जीवन में शुभ परिणाम हासिल होंगे।

1. शनिवार को लोहे का छल्ला धारण करें

अगर आप चाहते हैं कि शनि देवता की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहे तो ऐसी स्थिति में शनिवार के दिन लोहे का छल्ला पहनना शुभ माना जाता है परंतु लोहे का छल्ला पहनने का भी नियम बताया गया है। अगर आप लोहे का छल्ला धारण कर रहे हैं तो सबसे पहले उसे सरसों के तेल में थोड़ी देर रख दें। फिर जल से धोने के पश्चात दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहनें। अगर आप लोहे का छल्ला धारण करते हैं तो इससे कुंडली में शनि की वजह से जो भी समस्या उत्पन्न हो रही है वह दूर होती हैं और आपको आप अपने जीवन में शुभ परिणाम हासिल होंगे।

2. सरसों के तेल से शनिदेव होंगे प्रसन्न

शनिवार के दिन अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सरसों के तेल का दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में सफलता हासिल होती है। आप शनिवार के दिन सुबह लोहे के किसी भी पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें ₹1 का सिक्का डाल दीजिए। उसके बाद आप तेल में अपना चेहरा देख कर किसी गरीब व्यक्ति को इसे दान कर दीजिए या फिर आप पीपल के नीचे भी रख सकते हैं।

3. पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

4. काली उड़द की दाल और काला तिल दान करें

अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही हैं तो आप ऐसी स्थिति में शनिवार की शाम को सवा किलो काली उड़द की दाल या काला तिल किसी गरीब व्यक्ति को दान कीजिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

5. लोहे के बर्तन का दान

अगर आप शनिवार के दिन काली चीजों के साथ-साथ लोहे के बर्तनों का दान करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि देव शुभ फल प्रदान करते हैं।

6. घोड़े की नाल से शनि दोष होगा दूर

अगर किसी व्यक्ति पर शनि दोष है तो उसे दूर करने के लिए शुक्रवार को घोड़े की नाल घर लेकर आएं। अब इस नाल को सरसों के तेल में धोकर सबसे पहले शुद्ध कर लीजिए। उसके बाद शनिवार की शाम को यह नाल घर के मुख्य द्वार पर “यू” आकार की तरह लगा दीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस उपाय को करने से शनि दोष खत्म होता है।