फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, बिना फेरों-बिना निकाह के रचाया ब्याह

बॉलीवुड के एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी दुल्हन शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आखिरकार 19 फरवरी को शादी कर हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अब शिबानी दांडेकर अख्तर खानदान की बहू बन चुकी हैं और वह मिसेज अख्तर हो गई हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही सितारे बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कपल की खूबसूरत शादी की तस्वीरें…

एक-दूजे के हुए फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे और आखिर में दोनों यह शादी शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्म हाउस से की। तकरीबन 4 साल तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को विवाह के बंधन में बंध गए और सबसे खास बात यह है कि इन दोनों की शादी ना हिंदू रिवाज से हुई और ना ही निकाह किया। फरहान और शिबानी दांडेकर Vow और रिंग सेरेमनी कर एक दूसरे के साथ सात जन्म तक देने की कसमें खाईं। जी हां, कपिल ने कुछ हटके ही फैसला लिया, जो बेहद अद्भुत है।

फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी की जो पहली तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन बने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस के लिए इससे बढ़कर कुछ और वीकेंड ट्रीट हो ही नहीं सकती है। फरहान और शिबानी दांडेकर की यह तस्वीरें रिलेशनशिप को गोल्स दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं।

अगर हम फरहान अख्तर के लुक की बात करें तो वह काले रंग का कोट पेंट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं अगर हम शिबानी दांडेकर के लुक की बात करें तो वह रेड एंड बेज कलर के गाउन में स्टनिंग लग रही हैं। अपने इस वेडिंग लुक को शिबानी दांडेकर ने खूबसूरत रेड veil के साथ पूरा किया है।

आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सभी मेहमानों के सामने जमकर डांस भी किया। फरहान और शिबानी की शादी में बॉलीवुड के हैंडसम हंक रितिक रोशन भी शरीक हुए। रितिक रोशन के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां इस शादी में शरीक हईं।

कैसे शुरू हुई थी फरहान-शिबानी की प्रेम कहानी

आपको बता दें कि एक रियलिटी शो के दौरान फरहान और शिबानी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, जहां पर फरहान शो के होस्ट थे और शिबानी कंटेस्टेंट थीं। धीरे-धीरे इनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ती चली गई। शुरुआत में तो कपल ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया। फरहान अख्तर ने यह दूसरा विवाह किया है। 16 साल के बाद उन्होंने अधुना भबानी से तलाक लेने का निर्णय किया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं। तलाकशुदा और 7 साल बड़े होने के बाद भी शिबानी, फरहान से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं।