सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप पर पिता सलीम ने दिया ऐसा जवाब कि सब…

बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान अपनी फिल्मों और स्टाइल को लेकर ही नहीं बल्कि अपने लव अफेयर के किस्सों के चलते भी सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। आज सलमान भले ही बैचलर की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। यही नहीं बल्कि उनके अफेयर के किस्से दुनिया भर में खूब मशहूर हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान के बिंदास और कूल स्वाभाव के पीछे उनके पिता सलीम खान का ही हाथ है।

सलीम हैं कूल डैड

दरअसल, सलीम खान ने अपने बेटों को छूट दे रखी थी कि सड़कों पर घूमने की बजाय गर्लफ्रेंड को घर पर ले आओ। यही वजह थी कि सलमान का कोई भी रिश्ता पिता सलीम से छिप नहीं सका। लेकिन अक्सर सलमान के फैंस उनसे उनकी शादी का सवाल जरुर पूछते हैं। क्या आप जानते हैं जब सलमान खान का ब्रेकअप हुआ तो उनके पिता सलीम खान ने क्या कहा था। तो आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर बेटे सलमान के बेक्रअप पर पिता ने क्या जवाब दिया था।

सलमान के रिलेश्नशिप पर बोले सलीम

इस बात से तो आप सब वाकिफ ही होंगे कि सलमान का नाम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। जिसमें संगीता बिजलानी, सोमी खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक शामिल है। मालूम हो कि सोमी खान तो पाक्सितान से सलमान संग शादी करने के लिए आ गई थीं। लेकिन सोमी खान संग सलमान का रिश्ता ज्यादा देर तक नही चल सका। लेकिन जब सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई तो बहुत कुछ बदल गया।

पर अफसोस सलमान के आक्रामक व्यवहार के कारण ऐश्वर्या ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद सलमान की जिंदगी में आईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ। एक खास इंटरव्यू में जब सलीम खान से उनके बेटे सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने बेबाक अंदाज से उसका जवाब दिया।

बेटों का मज़बूत स्तंभ है पिता सलीम

उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे दोनों बड़े हो गए हैं। अगर उनके रिश्ते में ताकत है, तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें अलग नहीं कर सकती। वहीं अगर आप उन्हें मारते हैं, तो वह अमर प्रेमी बन जाएंगे।’ ऐश्वर्या के साथ सलमान के हिंसक व्यवहार पर बात करते हुए सलीम खान ने कहा था कि, ‘ऐश्वर्या किसी भी मजबूरी में सलमान खान के साथ नहीं हैं।

वह उनके साथ घूम रही हैं, क्योंकि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। तो इसके लिए हम सिर्फ एक ही इंसान को क्यों कोसते रहते हैं।’ संगीता बिजलानी और सोमी अली खान संग सलमान के रिश्ते पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि ‘अगर प्यार मजबूत नही होता है तो दो लोगों का अलग होना लिखा होता है। फिलहाल बेटे के रिश्तों में जो भी हुआ हो लेकिन सलीम खान अपने बेटों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं।