कोरोना महामारी के वक्त लोगों की मदद के लिए सामने आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर सुष्मिता सेन भी शामिल

देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप से हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे खतरनाक समय में आम लोगों से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स पर कोरोना की मार पड़ती दिखाई दे रही है। ऑक्सीजन की कमी के चलते अब तक कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। ऐसे में हालात को देखते हुई महाराष्ट्र में पूर्ण तौर पर लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं बॉलीवुड में कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी कोरोना को मात देने के बाद लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं।

सुष्मिता सेन-

मौजूदा स्थिति में कई अस्पतालों को कोरोना के साथ साथ ऑक्सीजन की कमी भी झेलनी पड़ रही है। वहीं ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की जाने जाते देख डॉक्टर्स भी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। वहीं इस बीच पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी कोरोना वॉरियर बनकर सामने आई और कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हो गईं हैं। सुष्मिता अपने स्तर से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि राजधानी में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सुष्मिता ने हाल ही में मुंबई से दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है।

भूमि पेडनेकर-

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 18 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी थी कि वो कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। जिसके बाद से लगातार भूमि पेडनेकर अपने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को मेडिकल साधनों को सप्लाई करवा रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री खुद भी पहले वेरिफाई कर रही हैं जिससे की सही जरूरतमंद को ये सुविधा मिल सके।

आलिया भट्ट-

कोरोना काल में लोगों की मदद करने में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपना कदम आगे बढ़ाया है। बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने कोरोना को मात दी है। वहीं आलिया ने ठीक होते ही सोशल मीडिया पर कोविड 19 से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा करके शेयर करने का प्लान बनाया। वहीं आलिया सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने की हिदायत भी दी और संसाधनों का जरिया भी बताया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ये समय जरुरतमंदों तक संसाधनों की जानकारी देने का है। हम लोग संसाधनों के लिए सीमित हैं, लेकिन इस जानकारी को लोगों तक पहुंचा कर उनकी थोड़ी सी मदद कर सकते हैं।

टिस्का चोपड़ा-

आपको बता दें कि टिस्का चोपड़ा पहली अभिनेत्री हैं जो कोविड 19 के भयानक समय में फ्रंट वॉरियर की मदद के लिए आगे आई थीं। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में 300 फ्रंट वर्कर्स को बिरयानी पैकेट बांटे और उन्होंने इस मदद से फ्रंट लाइन वर्कर्स के चेहरों पर मुस्कान लाई। वहीं टिस्का चोपड़ा ने लोगों को मदद के लिए प्रेरित भी किया।