एक लड़की ने ऑनलाइन खाना किया ऑर्डर, घर के बाहर 42 डिलीवरी ब्वॉय की लग गई लाइन, जानिए पूरा मामला

आजकल के समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन घर बैठे-बैठे हो रहे हैं। अगर किसी को कुछ खाने का मन करता है तो कुछ ही मिनटों में मनपसंद खाना घर पर पहुंच जाता है। दुनिया भर में कई ऑनलाइन ऐप्स हैं, जिसकी सहायता से घर बैठे-बैठे कई चीजें मंगाई जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसा आश्चर्यचकित करने वाला मामला बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, फिलीपींस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया गया था परंतु ऑर्डर को पहुंचाने के लिए 42 अलग-अलग डिलीवरी ब्वॉय घर पर पहुंच गए। यह सब देख कर घर के आसपास के लोग काफी आश्चर्य में पड़ गए। किसी को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब क्या हो रहा है।

एक लड़की ने किया ऑनलाइन खाना का ऑर्डर

रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि फिलीपींस की सेबू सिटी में एक छात्रा ने दोपहर के समय फूड ऐप के माध्यम से खाने का आर्डर दिया था। उस लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे और आर्डर देने के बाद वह अपनी दादी के साथ खाने का इंतजार करने लगी थी। तय समय पर एक डिलीवरी ब्यॉय उस लड़की के घर पर खाना देने के लिए पहुंचा परंतु इसके बाद जो हुआ वह काफी आश्चर्यचकित कर देने वाला था।

ऑर्डर लेकर 42 डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे घर पर

ऑर्डर देने के कुछ समय पश्चात ही लड़की की गली में डिलीवरी ब्वॉय खाना लेकर एक के बाद एक पहुंचने लगे। गली के अंदर कई डिलीवरी ब्वॉय दिखाई देने लगे। देखते ही देखते कुल 42 डिलीवरी ब्वॉय लड़की की गली में जमा हो गए थे। आसपास के लोगों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। सभी लोग काफी आश्चर्यचकित हो रहे थे। गली में रहने वाले एक लड़के ने जब इस घटना को देखा तो उसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। गली में इतनी ज्यादा संख्या में डिलीवरी ब्वॉय को देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। मोहल्ले के लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होने लगे. लोगों के मन में यह शक उत्पन्न हो रहा था कि कहीं लड़की ने ही तो कोई गलती नहीं कर दी परंतु जब छानबीन की गई तो सारा मामला सामने आया।

इस वजह से हुई थी गड़बड़ी

आपको बता दें कि लड़की की उम्र 7 वर्ष की बताई जा रही है। उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। वह अपनी दादी के साथ खाना खाना चाहती थी, लिहाजा उसने खाना ऑर्डर किया लेकिन उस लड़की ने जब खाना ऑर्डर किया था तब उसके इंटरनेट कनेक्शन में कुछ दिक्कत आ रही थी जिसकी वजह से एप की गड़बड़ी के कारण 42 फ़ूड आर्डर हो गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि इतने आर्डर एक साथ देख कर वह लड़की रोने लगी। दरअसल, उसके पास इतने बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे परंतु बाद में आसपास के लोगों ने उस लड़की की सहायता की।

वैसे आप सभी लोगों की इस मामले के बारे में क्या राय है? यह हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।