न्याय के देवता शनि इन राशियों का सुधारेंगे जीवन, इनकी कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

हिंदू धर्म के अनुसार देखा जाए तो शनि देव का सबसे बड़ा स्थान माना गया है। शनि देव न्याय के देवता है और यह हमेशा मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। यदि शनि ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन सुचारु रुप से व्यतीत होता है परंतु कुंडली में शनि ग्रह की अशुभ स्थिति है तो इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिन लोगों के ऊपर शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, तो समझिये उनके जीवन के सभी दोष मुक्त हो गए। शनि देव को व्यक्ति की किस्मत बदलने वाला देवता माना गया है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर न्याय के देवता शनि मेहरबान रहेंगे और उनके जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं?

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर न्याय के देवता शनि मेहरबान रहेंगे। आपको कई तरफ से लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। कमाई के रास्ते हासिल हो सकते हैं। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

 

वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कामकाज की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। काफी लंबे समय से जिस योजना में आप प्रयास कर रहे थे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी जरूरी कार्यों को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

 

मिथुन राशि वाले जातकों को अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिस्थितियों के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। आप किसी भी मामले में निर्णय लेते वक्त जल्दीबाजी ना करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहने वाला है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। धन संबंधित मामलों में आप सतर्क रहें अन्यथा धन हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आपके जीवन में समस्याएं रहेंगी परंतु आप हमेशा मुस्कुराहट के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे। मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिल सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको बड़ा घाटा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बरस रही है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

 

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में लंबे समय बाद शुभ समय की शुरुआत हो रही है। शनि देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। भौतिक सुख-साधन मिलने के संयोग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के अटके हुए फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को व्यवसाय संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निजी जीवन से संबंधित परेशानियां झेल रहे जातकों को अपनों के लिए समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आपके संबंध मजबूत बनेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को काफी संभल कर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को खास लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा। शनिदेव की कृपा से चारों तरफ से लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

 

धनु राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मजबूत रहेगा। आप तनाव रहित मूड का आनंद लेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

 

मकर राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ अजीब सी घटनाएं उत्पन्न हो सकती है। जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आपको अपने कुछ कामों में कठिनाई महसूस होगी। आप सहकर्मियों की सहायता लेने में बिल्कुल भी संकोच मत कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमियों के लिए समय चिंताजनक रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही दौर देखने को मिलेंगे इसलिए आप हर परिस्थिति का बुद्धिमानी से सामना कीजिए। नौकरी करने वाले लोग किसी काम में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आप अपने करियर को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपको अपनी क्षमता और चतुराई से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय चिंताजनक रहेगा। घर-परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।