विष्कुंभ योग के साथ बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का संयोग, इन राशियों के बनेंगे सारे काम, होगा धन लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी पर प्रभाव डालती है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को हर क्षेत्र से परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें कि आज विष्कुंभ योग बन रहा है, इसके साथ ही चित्र नक्षत्र रहेगा। बाद में स्वाति नक्षत्र लग जाएगा, इतना ही नहीं बल्कि सभी काम बनाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आखिर ग्रह-नक्षत्रों का यह संयोग किन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा और किसको नुकसान हो सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव अच्छा रहेगा। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आप अपने रुके काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं, जिनमें आपको सफलता हासिल होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा। हिसाब-किताब या फिर किसी निवेश पर आपकी पूरी नजर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बड़े सकते हैं। रियल स्टेट का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का करियर और शिक्षा के लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप खुद को तनाव महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई भी निवेश करने से पहले प्लानिंग जरूर करें। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपके रहन-सहन में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जरूरी कामों को आप पूरा कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार की जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत से कैरियर में लगातार सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलने वाला है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग की वजह से आर्थिक तौर पर फायदा मिलने की उम्मीद है। कारोबार में निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। धन से संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। आप भविष्य की कार्य योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों का यह संयोग सुख-समृद्धि कारक रहने वाला है। आपको अपने जीवन में लगातार तरक्की हासिल होगी। ऑफिस का माहौल बेहतर रहने वाला है। आपको वर्तमान समय में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। कारोबार के क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। रुके हुए काम फिर से बनते हुए नजर आ रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को स्वयं को साबित करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। कामकाज में आपको कठोर मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। अचानक कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ में आ सकता है, जिसको आप सावधानी पूर्वक पूरा कीजिए। अगर आपसे थोड़ी भी लापरवाही हुई तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने सभी कार्य योजना बनाकर कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आर्थिक मामलों में आपका समय अच्छा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव की वजह से मन की परेशानियां दूर हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल का वातावरण ठीक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ पाने के लिए प्रचार प्रसार बढ़ाने की आवश्यकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे।