जिम के बाहर नजर आई एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, फिटनेस फ्रीक मलाईका अरोड़ा को जिम लुक से दी मात

एक अभिनेता या अभिनेत्री के लिए उसके लुक्स सबसे अहम चीज़ होते हैं क्योंकि इन्ही के दम पर वो खुद को अन्य सितारों के बीच और अपने फैन्स के सामने अच्छे से प्रेजेंट कर पाता है| साथ ही कई ऐसी एक्ट्रेस और मॉडल्स हमारे बीच आज मौजूद हैं जिन्होंने महज़ अपने लुक्स के दम पर खुद को फिल्मों के साथ साथ लोगों के दिलों में उतारा है और आज वो अपने करियर में काफी सफल भी हैं| बताते चले के अपनी फिटनेस को मेन्टेन करने के लिए हमारे चहीते सितारे तरह तरह के मायनों का इस्तेमाल करते हैं जिससे के वो और गुड लूकिंग लग सकें|

अब जब बात फिटनेस की है तो इसमें हम सभी के दिमाग में जो पहला आप्शन आता है वो अमूमन जिम ही होता है और कहीं न कहीं अभिनय की दुनिया के हमारे चहीते सितारे और अब तो अभिनेत्रियाँ भी जिम में अपनी फिटनेस को मेन्टेन करती नजर आती हैं| बॉलीवुड की कई ऐसी जानी मानी अभिनेत्रियाँ हैं जो अपने दिन की शुरुआत या फिर शाम में जिम वर्कआउट करती हैं जिससे के वो अपने आपको फिट दिखा सकें जिनमे दिशा पाटनी, मलाईका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर और जान्हवी कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं|

जहाँ अक्सर कई सारी नई अभिनेत्रियाँ जिम जाती देखि जाती हैं इनमे मलाईका अरोड़ा काफी अलग हैं| लम्बे वक्त से बॉलीवुड से दूर होने के बाद भी ये काफी हेल्थ कांशियस हैं और अक्सर ही इन्हें इनके जिम लुक में स्पॉट किया जाता है| मलाईका अपने जिम लुक्स में बेहद हॉट और आकर्षक नजर आती हैं| अक्सर ही इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती नजर आ जाती हैं|

पर अपने जिम लुक को लेकर इन दिनों एक और अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| ये कोई और नही बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी और धड़क गर्ल जान्हवी कपूर हैं| जान्हवी अपने जिम लुक में बेहद ही हॉट और इम्प्रेसिव लग रही थी और यही कारण रहा के इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं|

दरअसल जान्हवी को जब जिम के बाहर वर्कआउट करके आते स्पॉट किया गया तो इन्होने क्रॉप टैंक टॉप पहनी हुई थी जिसके साथ इनका शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन काफी जच रहा था| कई लोगों और सुर्ख़ियों में ऐसा भी सुनने को मिल रहा है के जान्हवी का यह जिम लुक कहीं न कहीं मलाईका के जिम लुक को भी मात दे रहा है|

हालाँकि अगर मलाईका की बात करें तो आज भी ये अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक्स को लेकर किसी नई अभिनेत्री के बराबर चर्चाओं में नजर आती हैं| वहीँ अगर मलाईका के फिटनेस के राज़ की कहें तो इनमे एक और चीज़ शामिल है| दरअसल मलाईका का मुंबई में एक योग स्टूडियो भी है जहाँ ये अक्सर ही योग और मैडिटेशन करती हैं|

वहीँ अगर बात करें जान्हवी की तो ये अभी फ़िल्मी दुनिया में धीरे धीरे खुद को मजबूत कर रही हैं और बीते दिनों इन्हें गुंजन सक्सेना: थे कारगिल गर्ल नाम की एक फिल्म में भी देखा गया था|

वहीँ आने वाले वक्त में धड़क गर्ल जान्हवी को फिल्म ‘रूह अफज़ा’ में देखा जा सकता है|