क्या आप जानते हैं करौंदे से होने वाले फायदों के बारे में, किडनी और पेट की समस्याओं के साथ इन बीमारियों को भी करता है दूर

करौंदा एक ऐसा फल है जो ना ही बस खाने में स्वादिस्ट लगता है बल्कि अनेको मिनरल्स और विटामिन्स से प्रचुर होता है जो हमें पूर्णतः स्वस्थ्य रखने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित होता है.करौंदा को हम इंग्लिश में क्रैनबेरी भी कहते हैं। आमतौर पर लोग करौंदा का उपयोग सब्जी ,चटनी ,अचार और  मुरब्बा बनाने में करते हैं। करौंदा में विटामिन c भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावे इसमें आयरन और विटामिन d भी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।  करौंदा भूख बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है, प्यास रोकता है और दस्त को बंद करता है। इसके अलावा भी करौंदा के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हैं।चलिए आपको विस्तार से बताये करौंदे के फायदे।

आपको बता दें की करौंदा का जूस बिलकुल ही फैट फ्री होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा ना के बराबर ही होती है। हर १०० ग्राम क्रैनबेरी जूस में बस ४६ कैलोरी मौजूद होता है। क्रैनबेरी विटामिन c के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट का भी श्रोत है जो हमारे बॉडी को ऑक्सीडीज़ करने में मदद करता है। क्रैनबेरी में  विटामिन e और विटामिन k भी पाया जाता है जो की अन्य सब्जी और फलों के तुलना में काफी अधिक है।  इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि भी भरपूर होता है। करौंदे के जूस का नियमित सेवन करने से कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य के लाभ हो सकते हैं।

बता दें की क्रैनबेरी हमारे इम्यून सिस्टम को तंदरुस्त रखने में मदद करता है। इसके रोज़ाना सेवन से स्तन कैंसर जैसे रोग से भी मुक्ति मिल सकती है। काम कैलोरी होने के वजह से क्रैनबेरी वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।  करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों के निर्माण की प्रक्रिया को रोक कर, झुर्रियों का आना कम करता है।

क्रैनबेरी बहुत सारे गंभीर बीमारियों के इलाज़ में भी मददगार साबित होता है। क्रैनबेरी के रोज़ाना सेवन से यूरिन इंफेक्शन में फायदे होते हैं। ये हमारे मूत्र प्रणाली को साफ़ करता है। करौंदे के जूस में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और सेलीसायलिक एसिड होता है। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं जिससे  यूटीआई की समस्या ठीक होती है और  यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

इसके अलावा आपको बता दें की क्रैनबेरी जूस के सेवन से दिल के रोग जैसे बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ साथ क्रैनबेरी जूस डायबिटीज को मेन्टेन करने में भी बहुत ही सहायक भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद  पॉलफिनॉल हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके रोज़ाना सेवन से बिमारियों का खतरा 10 परसेंट तक काम हो जाता है। बता दें की क्रैनबेरी जूस में चीनी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता है लेकिन इसके वाबजूद भी डायबिटीज के मरीज इसे दिन में एक ग्लास लें सकते हैं. अगर आप भी इसके फायदे लेना चाहते हैं तो करौंदे का इस्तेमाल चटनी और मुर्रब्बा बनाने के अलावा इसके जूस के रूप में भी करें।ये बहुत ही स्वादिस्ट होता है .