जया किशोरी ने कहा- मोर के आंसू पीकर गर्भवती होती है मोरनी? जानिए उनके दावे में कितनी है सच्चाई

आप सभी लोगों ने जया किशोरी का नाम तो सुना ही होगा। शायद ही कोई ऐसा होगा, जो इस नाम से परिचित ना हो। जया किशोरी कथावाचक के साथ ही एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी मशहूर हैं। मौजूदा समय में जया किशोरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके कथावाचन और मोटिवेशनल स्पीच को लाखों की संख्या में लोग सुनते हैं। सोशल मीडिया पर भी जया किशोरी को लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं और वह जया किशोरी के टिप्स को जीवन बदल देने वाला बताते हैं।

जया किशोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जया किशोरी के इंस्टा, फेसबुक पर करोड़ों फैंस हैं और वह वहां पर अक्सर मोटिवेशनल बातें शेयर करती रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जया किशोरी ने कथावाचन के दौरान ऐसा दावा किया था कि मोरनी, मोर के आंसू पीकर गर्भवती होती है। इन दिनों वह अपने इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आखिर कथावाचक जया किशोरी का दावा कितना सच्चा और झूठा है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

जया किशोरी का दावा

जया किशोरी जानी-मानी मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचिका हैं। जया किशोरी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ऐसी स्थिति में वह जो भी बातें कहती हैं उनका लोगों पर काफी असर भी पड़ता है। जया किशोरी के मोटिवेशनल स्पीच ने ना जाने कितने ही भटके हुए लोगों को रास्ता दिखाने का काम किया है। वह लाइफ से जुड़ी चीजों को लेकर कई स्पीच देती हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हम सभी को देखने को मिल जाएंगीं।

वहीं कुछ समय पहले ही एक कथा के प्रोग्राम के दौरान जया किशोरी ने यह दावा किया था कि मोर और मोरनी शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं। मोरनी, मोर के आंसुओं को पीकर गर्भवती होती है। वहीं जया किशोरी के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। उनके इस दावे पर अलग-अलग लोगों ने अपनी राय भी रखी।

जानिए जया किशोरी ने क्या कहा

आपको बता दें कि जया किशोरी ने अपनी एक सभा के दौरान यह कहा था कि मोर और मोरनी कभी भी शारीरिक संभोग नहीं करते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि फिर मोरनी की संतान कैसे होती हैं? इसी सभा में उन्होंने आगे कहा था कि मोरनी मोर के आंसुओं को पीकर गर्भधारण करती है। इसी वजह से भगवान श्री कृष्ण सिर पर मोर पंख लगाते हैं।

लेकिन अब सवाल यहां पर उठता है कि जया किशोरी के इस दावे में कितना दम है? क्या यह बात सच है की मोरनी मोर के आंसुओं को पीकर गर्भधारण करती है? अगर हम विज्ञान की नजर से देखें, तो जया किशोरी के इस दावे में कोई भी सच्चाई नहीं है। मोर-मोरनी शारीरिक संबंध स्थापित करते हैं जिसके बाद मोरनी गर्भ धारण करती है।

जानिए जया किशोरी का दावा कितना है सच

आपको बता दें कि जया किशोरी से पहले भी एक कथावाचक के द्वारा ऐसा कहा गया था कि मोर ब्रह्मचारी होता है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। यह मिथक पूरी तरह से मान्यताओं पर आधारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहा जाता है कि मोर-मोरनी पहले एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं और फिर संबंध बनाते हैं।

मोर-मोरनी को शारीरिक संबंध स्थापित करते हुए कई वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें भी ली हुई हैं और उन्होंने दुनिया के सामने इन्हें पेश भी किया है। वाइल्डलाइफ जर्नल्स ने कहा कि मोर मोरनी को संबंध बनाने में सिर्फ 15 सेकंड तक का ही वक्त लगता है। इसके बाद मोर मोरनी में स्पर्म ट्रांसफर करता है जिससे मोरनी प्रेग्नेंट हो जाती है।