बुजुर्ग जोड़े के बीच सच्चा प्यार देखकर लोगों की आंखें हो गईं नम, ये Video देख भूल जाएंगे रोमियो जूलियट की कहानी!

इंटरनेट की दुनिया पर वीडियोस की भरमार है। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। कुछ वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों को भावुक भी कर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं। यह बात हम सभी लोग जानते हैं कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है।

प्यार हमारे जीवन को सुंदर बनाने की शक्ति रखता है। प्यार एक ऐसा जज्बा है जिसके लिए हम सब तरसते हैं। बिना प्यार के प्यार किसी भी रिश्ते को नीरस और बेजान बना सकता है। प्यार एक खुशहाल रिश्ते की कुंजी है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही प्यारा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग जोड़े के बीच सच्चा प्यार देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं, तो कुछ तो रोमियो जूलियट की कहानी भी भूल गए होंगे।

बूढ़ी महिला अपने कंपकंपाते हाथों से बुजुर्ग पति को खिला रही खाना

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक बुजुर्ग जोड़े को जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ी महिला अपने कंपकंपाते हाथों से अपने बुजुर्ग पति को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के पीछे का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत लाजवाब है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्यारे वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

भले ही यह वीडियो महज 15 सेकंड का है परंतु सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के पीछे “एक प्यार का नगमा है” गाना चल रहा है। लोग उम्र के इसी पड़ाव में आकर एक दूसरे के लिए समय निकाल पाते हैं। क्योंकि सारी उम्र तो पैसा कमाने और सामाजिक औपचारिकता निभाते निभाते ही गुजर जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग ऐसे हैं, जो बेहद भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को लोग खूब शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर एक महिला आईएएस अधिकारी ने शेयर किया है। जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, वैसे ही देखते देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 37 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि हजारों लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने यह लिखा है कि “यही 1 समय आता जब लाइफ-partner एक दूसरे को अपना 100% दे पाते, नहीं तो सारी उम्र परिवार और सामाजिक प्रतिस्ठा के लिए भागते भागते निकल जाती ,बनिस्पत 1 दुजे के लिए समय निकलना।” इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।