सलमान से मिलने हजारों किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर ने दिल से किया स्वागत, हाल चाल पूछ खिलाया खाना

सलमान खान फिल्म जगत की एक ऐसी जानी-मानी शख्सियत में से एक हैं जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता है। लोग उन्हें प्यार से सल्लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैं। सलमान खान ने अपने करियर में कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया है और धीरे-धीरे उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती गई। मौजूदा समय में दुनिया भर में सलमान खान के फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है। सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है और वह हिंदी सिनेमा के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं।

मौजूदा समय में सलमान खान की फैन फॉलोइंग का यह आलम है कि उनके घर के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। उनके फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। इसी बीच आज हम आपको सलमान खान के एक बड़े फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सलमान खान के जन्मदिन पर उनसे मिलने के लिए साइकिल से ही मुंबई जा पहुंचा।

साइकिल पर जबलपुर से पहुंचा मुंबई

जी हां, जबलपुर के समीर ने मुंबई तक का सफर साइकिल से लगभग 7 दिनों में पूरा किया और समीर, सलमान खान से मुंबई जाकर मिले। जबलपुर के समीर ने सलमान खान से मुलाकात करने के लिए साइकिल से 1100 किलोमीटर मुंबई तक का सफर तय किया। बचपन से ही वह सलमान खान के बड़े फैन हैं। उन्हें अपना स्टार मानते आ रहे हैं। सलमान खान से मिलने के लिए एक्टर के जन्मदिन पर 22 दिसंबर को समीर एक संकल्प के साथ साइकिल पर निकल पड़े थे।

जबलपुर से मुंबई तक के सफर में उन्हें कड़ाके की ठंड और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 29 दिसंबर को समीर मुंबई पहुंचे और बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनका इंतजार किया। सलमान खान के अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने जब यह जानकारी सलमान तक पहुंचाई तो रात करीब 3:00 बजे सलमान खान अपने फैन से मिलने के लिए उसके पास आ गए। अब सलमान भाईजान से इस मुलाकात की तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं।

सलमान ने किया खास फैन का स्वागत

आपको बता दें कि समीर, सलमान खान से मिलने का कई सालों से प्रयास कर रहे थे। वह हर साल 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने की उम्मीद लिए मुंबई पहुंचते थे। लेकिन सलमान खान से उनकी मुलाकात कभी नहीं हो पाई। आखिरकार इस साल उनका यह सपना पूरा हो गया। सलमान खान से मिलने के बाद समीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समीर ने बताया कि सलमान ने उसका हालचाल जाना और यह भी पूछा कि रास्ते में किसी तरह की तकलीफ तो नहीं हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान ने अपने बंगले में समीर को खाना खिलाया और फिर उसे विदा किया। समीर अब वापस जबलपुर लौट रहे हैं। सलमान खान ने जो किया उससे उनके फैंस की नजर में उनकी इज्जत और बढ़ गई। उन्होंने अपने इस खास फैन से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उसकी बेस्ट विशेस भी स्वीकार करते हुए मस्ती भरे अंदाज में उसके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस मुलाकात की तस्वीरों पर सलमान खान के फैंस भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।