जानें मूंगा रत्न पहनने के फायदे और नुक्सान

वैसे तो समुद्र से अनेकों रत्न या फिर कहें कि सैकड़ों प्रकार के रंग बिरंगे पत्थर पाए जाते हैं। इन रंग बिरंगे पत्थरों में कुछ काफी फेमस होते हैं तो इनके नाम दिए जाते हैं और इन्हीं फेमस पत्थरों में एक मूंगा रत्न भी है। ये मूंगा कोई साधारण या मामूली रत्न नहीं है बल्कि ये एक चमत्कारिक नग है। मूंगा पहनने के कुछ फायदे होते हैं तो इसके कुछ नुक्सान भी होते हैं।

मूंगा रत्न मंगल का रत्न है। और जो मंगल है वो साहस, बल, ऊर्जा का कारक है। तो इसी कारण अगर आप असली और प्रभावयुक्त मूंगा पहनते हैं तो साहस से लबरेज़ रहेंगे। मंगल के रत्‍न मूंगा को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जिसके पहनने से आत्‍मविश्‍वास, साहस और बल में बढ़ोत्तरी होती है। लेकिन अब बात ये आती है कि आप कैसे पहचानें कि असली मूंगा कैसा होता है तो इसीलिए इसकी परख करने के लिए मूंगे पर एक बूंद पानी की टपकाएं, फिर देखें पानी रुकेगा नहीं। अगर पानी उस पर रुक जाए तो वह असली मूंगा नहीं होता। आप इसे पुखराज, मोती और माणिक के साथ पहन सकते हैं। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि मूंगा आत्‍मविश्‍वास और साहस बढ़ाता है, लेकिन हर किसी को मूंगा पहनना महंगा भी पड़ सकता है। मंगल राशि के लोगों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।

किन लोगों को मूंगा पहनना भारी पड़ सकता है।

जो लोग बिना जन्‍म पत्रिका दिखाए मूंगा पहन लेते हैं तो इससे दुर्घटना भी हो सकती है।

बिना किसी से परामर्श यानि सलाह के मूंगा धारण करना भी काफी समस्या खड़ी कर सकता है। इसमें जातक की जान तक पर बन सकती है,  स्त्री को विधवा तक बना सकता है, पारिवारिक कलह, परिवार से मनमुटाव और वाणी में दोष भी उत्‍पन्‍न करता है। भले वाणी साथ हो, लेकिन आपके खराब वचनों से सब कुछ बिगड़ जाता है। इसके अलावा शनि और मंगल की युति कहीं भी हो तो मूंगा नहीं पहनना चाहिए।

आप जब भी मूंगा पहनें किसी योग्‍य व्‍यक्‍ति से सलाह लेकर ही शुभ मुहूर्त में बनवाकर शुभ मुहूर्त में ही धारण करें.