डॉगी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलीं खुशी कपूर, लेकिन रास्ते में हुई एक गलती के चलते सोशल मीडिया पर उड़ गया मजाक

दिवंगत सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भले ही बॉलीवुड जगत में अपना डेब्यू नहीं किया हो लेकर खुशी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं इन दिनों खुशी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। हाल ही में खुशी कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक से प्राइवेट किया है। जिसे लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खुशी कपूर से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं।

वॉक के दौरान खुशी से हुए गलती-

हाल ही में खुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें खुशी कपूर मुंबई के लोखंडवाला में अपने पालतु कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरन उनसे हुए एक गलती को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी कपूर के फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि पैपराजी खुशी से उनके कुत्ते का नाम पूछते हैं, जिस पर खुशी उसका नाम पांडा बताती हैं। वहीं वीडियो में खुशी गलती से सड़क पर किसी कुत्ते की पॉटी पर पैर रख देती हैं। बस फिर क्या इस सीन को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खुशी का मजाक उड़ाने में लग पड़े हैं।

डॉगी से खुशी को है काफी लगाव-

आपको बता दें कि खुशी कपूर अपने डॉगी से बहुत ज्यादा लगाव रखती हैं। इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया पर खुशी की उन वीडियोज से लगा सकते हैं जिनमें वो अक्सर अपने डॉगी के साथ ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी खुशी अपने डॉगी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं ताजा वीडियो की बात करें तो आप देख सकते हैं कि खुशी कपूर ग्रे कलर के टॉप और लोअर के साथ साथ मास्क भी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

लोगों ने उड़ा खुशी का मजाक-

वहीं वीडियो में खुशी कपूर के कुत्ते की पॉटी पर पैर रखने पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘माल्या के कुत्ते ने किया था ये।’ जबकि एक अन्य यूजर का कहना है कि ‘मीडिया की तरफ फोकस था तो पॉटी पर ध्यान नहीं दिया।’ वहीं कई और लोग खुशी कपूर का मजाक उड़ाते हुए कमेंट में लिख रहे हैं कि ‘ब्रेकिंग न्यूज खुशी कपूर ने पॉटी पर पैर मार दिया।’ इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘लिख लेता हूं ये सवाल कहीं UPSC में ना आ जाए।

खुशी ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट-

हाल ही में खुशी कपूर ने एक फोटोशूट करवाया था। जिसमें उन्होंने लाइट पर्पल कलर के फ्लॉवरी पैटर्न का आउटफिट पहना हुआ है जो कि खुशी कपूर पर काफी सूट कर रहा है। इस आउटफिट को ब्रिटिश कोना वॉकर फैशन लेबल हाउस ऑफ सीबी ने डिजाइन किया था। वहीं सोफा के पास बैठी खुशी कपूर की अदाएं देखकर उनके फैंस भा काफी इंप्रेस हो रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत जल्द ही खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और इस बात की जानकारी खुद उनके पिता बोनी कपूर ने दी थी।