कालसर्प दोष लगने पर व्यक्ति का भाग्य नहीं देता साथ, जानिए इसके लक्षण और इससे बचने के अचूक उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। व्यक्ति को अपनी किस्मत का साथ भी नहीं मिलता है। भाग्य का साथ ना मिलने के कारण व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है। कामकाज में लाख कोशिश करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाती है। कालसर्प का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर भी उत्पन्न होने लगता है। उनके मन में यही विचार उत्पन्न होने लगते हैं कि पता नहीं अब क्या होगा? अगर आपकी कुंडली में भी कालसर्प योग है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मन को शांत रखें और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस योग से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आते हैं तो इसकी वजह से कुंडली में कालसर्प योग बनता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कालसर्प लगने से व्यक्ति के जीवन में क्या लक्षण नजर आते हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए कालसर्प दोष के क्या होते हैं लक्षण

  1. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से मांगलिक कार्यों में रुकावट उत्पन्न होने लगती है यानी कि घर में मांगलिक कार्य संपन्न नहीं हो पाते हैं।
  2. कालसर्प दोष होने की वजह से घर के सदस्यों को बीमारी का सामना करना पड़ता है। सभी सदस्य अक्सर बीमार ही रहते हैं।
  3. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से परिवार में तनाव का माहौल हमेशा ही बना रहता है। इतना ही नहीं बल्कि घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद भी होता रहता है।
  4. कालसर्प दोष होने की वजह से जीवन के हर क्षेत्र में असफलता का मुंह देखना पड़ता है।
  5. कालसर्प दोष होने पर विवाह में विलंब होता है।
  6. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से धन हानि का सामना करना पड़ता है। अगर व्यक्ति कहीं भी पैसा निवेश करता है तो वहां पैसा डूबने का भय अधिक रहता है।
  7. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से रात के समय सोते वक्त बुरे सपने आते हैं। सपने में मरे हुए सांप, मुंडन बारात, नदी में डूबते हुए देखना इत्यादि जैसी चीजें दिखाई देती हैं।
  8. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इसकी वजह से संतान प्राप्ति में दिक्कत उत्पन्न होने लगती है।
  9. कालसर्प दोष होने की वजह से व्यापार में किसी न किसी प्रकार की बाधाएं बनी रहती है और हमेशा घाटा ही होता रहता है।

कालसर्प दोष से बचने के उपाय

  1. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसे में उसको शिवजी की पूजा करना चाहिए और रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
  2. कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को मंदिर में चांदी के सर्प दान करना चाहिए, इससे यह दोष दूर होता है।
  3. कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को अपने पितरों को खुश करने के लिए उनका तर्पण करना चाहिए और गरीब लोगों को भोजन कराना चाहिए।
  4. आप श्रीमद् भागवत और श्री हरिवंश पुराण का पाठ करवाते रहिए।
  5. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कीजिए और उन्हें दूध पिलाएं। अगर आपको नाग नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप दूध शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं।
  6. आप रोजाना राहु काल में 108 राहु यंत्रों को बहते हुए जल में प्रवाहित कीजिए।
  7. कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को राहु मंत्र “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:” तथा केतु मंत्र “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:” का जाप करना चाहिए।