गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचीं काजोल, बेटे के साथ शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि काजोल काफी हंसमुख स्वभाव की हैं, वह जहां भी जाती हैं, तो माहौल खुशनुमा हो जाता है। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। काजल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “बेखुदी” से की थी। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद वह कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई हैं। काजोल अभी भी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समय-समय पर फैंस को खुद से जुड़ी हुई अपडेट देती रहती है। काजोल अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो त्यौहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। चाहे दिवाली हो, या दुर्गा पूजा अभिनेत्री काजोल हर तरह के त्यौहार में पारंपरिक तरीके से तैयार होकर उसे सेलिब्रेट करते हैं।

8 नवंबर 2022 गुरु नानक जयंती पर हर कोई व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा। ऐसे में काजल ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे युग देवगन भी थे। काजोल ने इस दौरान की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

काजोल ने शेयर की बेटे संग तस्वीर

आपको बता दें कि गुरु नानक जयंती हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। नानक सिखों के प्रथम गुरु हैं। उनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह आदि नामों से सम्बोधित करते हैं। गुरु नानक जयंती के मौके पर सभी गुरुद्वारे जाकर नानक जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर काजोल भी अपने बेटे के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं। गुरु नानक जयंती पर काजोल ने अपने बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं।

काजोल ने इस तस्वीर के जरिए अपने सभी फैंस को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मां-बेटे की यह जोड़ी फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा “#गुरुनानक जयंती (स्टार और हैंडफोल्डेड इमोजी)।” आपको बता दें कि इस तस्वीर को बेटी नीसा ने भी साझा करते हुए गुरु नानक जयंती की बधाई दी है।

साल 1999 में अजय देवगन और काजोल ने की थी शादी

आपको बता दें कि काजोल ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 1999 में अजय देवगन से शादी रचाई थी। काजोल और अजय देवगन दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी का नाम न्यासा देवगन है और बेटे का नाम युग देवगन है। बता दें कि काजोल इन दिनों राजस्थान में हैं, जहां पर वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अजय देवगन और काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपनी और अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।