कपिल शर्मा ने हिमाचल में त्रिशान और अनायरा के साथ खास अंदाज में मनाया अपना 42वां जन्मदिन, शेयर किया प्यारा वीडियो

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा समय में कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा की लोकप्रियता सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में वह काफी प्रसिद्ध हैं। मौजूदा समय में कपिल शर्मा का नाम इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों में शुमार है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बड़ी है। बता दें कि इन दिनों मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं।

जी हां, कपिल शर्मा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ इन दिनों जिला कांगड़ा के पालमपुर में हैं। दरअसल, कपिल शर्मा ने 2 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाया था और इस बार उन्होंने इसे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया। कपिल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के साथ मिलकर पेड़ लगाए। कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कपिल शर्मा अपने बर्थडे के मौके पर देवदार का पौधा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर लगाया पौधा

कपिल शर्मा का 42वां जन्म दिन बेहद खास था क्योंकि इस बार पौधा लगाते हुए कपिल शर्मा के दोनों बच्चे भी उनका साथ दे रहे हैं। कपिल शर्मा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए यह बताया कि वह पालमपुर में देवदार का पौधा लगा रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में कपिल शर्मा बता रहे हैं कि इससे पहले उन्होंने अपने बर्थडे पर डलहौजी और धर्मशाला में पेड़ लगाए थे और अब पालमपुर में लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अपने दोनों बच्चों को बुलाते हैं। वीडियो में त्रिशान और अनायरा की भी आवाज आ रही है, जो कह रहे हैं मम्मा हम पेड़ लगाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपने हर जन्मदिन पर इस तरह पौधा उगा कर प्रकृति का कर्ज अदा करने का प्रयास करते हैं। अपने बच्चों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कपिल शर्मा के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और वह कॉमेडियन के इस कदम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

कपिल शर्मा की लव स्टोरी और बच्चे

आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। कॉलेज के दिनों में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शादी के बाद साल 2019 में यह दोनों बेटी अनायरा के माता-पिता बने थे। वहीं 2021 में कपिल और गिन्नी बेटे त्रिशान के माता-पिता बने।

हिमाचल प्रदेश की पहचान है देवदार का पेड़

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की पहचान के तौर पर देवदार का पेड़ जाना जाता है। अमूमन देवदार का पौधा 6000 फीट की ऊंचाई पर उगता है। गर्मियों के मौसम में देवदार के पौधे को समय पर पानी, परागण हवा, कोहरे से बचाव और उचित देखभाल की जाए तो यह पेड़ उगाया जा सकता है। अगर हम देवदार के पेड़ों की लंबाई की बात करें तो यह 40 से 50 मीटर तक होती है और इसका जीवनकाल 200 साल तक होता है। देवदार को विश्व की सबसे मोटी लकड़ी के रूप में जाना जाता है। देवदार जलवायु को नियंत्रित करने का काम करती है। देवदार का पेड़ चार प्रकार के हैं। इनमें लेबनानी, एटलस, हिमालयी और साइप्रस शामिल है।