VIDEO: करीना कपूर ने हाथ मिलाने आई महिला के साथ किया ऐसा व्यवहार, फैंस बोले- यार हद है!

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। करीना कपूर ने कई हिट फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। करीना कपूर को लेकर खास बात यह है कि उन्होंने अपने अभिनय, ग्लैमर और स्टाइल से तो खुद को साबित किया ही है, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में कई नए ट्रेंड भी सेट किए हैं।

जी हां, करीना कपूर में साइज जीरो फिगर बनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने जब यह फिगर अपनाया, तो शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि फैंस के बीच इसका क्रेज इस कदर बन जाएगा। वहीं करीना कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। करीना कपूर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पैपराजी द्वारा अक्सर ही एक्ट्रेस को स्पॉट किया जाता है। वहीं वो भी बड़े ही प्यार से हाथ हिलाकर पीज देती नजर आती हैं।

लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर ने हाथ मिलाने आई महिला के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

हाथ मिलाने आई महिला के साथ करीना कपूर ने किया कुछ ऐसा

करीना कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं लेकिन कभी-कभी तस्वीर लेने के चक्कर में ऐसा हो जाता है जिस वजह से सितारे बदनाम हो जाते हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर के पास एक महिला हाथ मिलाने के लिए आती है।

वीडियो में एक्ट्रेस भी उस महिला से हाथ मिलाना चाहती हैं। लेकिन जल्दीबाजी में ऐसा नहीं हो पाता है और अभिनेत्री वहां से आगे निकल जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर ने जानबूझकर उस महिला से हाथ नहीं मिलाया है और उस महिला को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ गई हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


करीना कपूर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। ज्यादातर ऐसे हैं जो एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “हाथ नहीं मिलाना था तो नमस्ते ही कर लेती।” एक अन्य यूजर ने लिखा है “इतना पैसा और फेम होने का क्या फायदा जो किसी की रिस्पेक्ट ही ना करें।” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “इन लोगों को भाव ही नहीं देने का।” ऐसे ही बहुत से लोग हैं, जिन्होंने वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया है दी है।

करीना कपूर का वॉक फ्रंट

वहीं अगर हम करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं करीना कपूर बहुत ही जल्द “तख्त”, “वीरे दी वेडिंग 2”, “द क्रू” में नजर आने वाली हैं।