करीना कपूर के बेटे तैमूर के प्री-बर्थडे बैश की इनसाइड तस्वीरें आई सामने, खूब मस्ती करते दिखे लाडले

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने 5 साल डेट करने के बाद शादी की थी। करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। वहीं साल 2021 में करीना कपूर और सैफ अली खान का दूसरा बेबी हुआ, जिसका नाम उन्होंने जेह रखा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के हो जाएंगे। तैमूर के छठे बर्थडे से पहले कपल ने उनके लिए एक भव्य बर्थडे पार्टी का आयोजन किया।

हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के छठे जन्मदिन पर एक आलिशान पार्टी का आयोजन किया, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें तैमूर अली खान काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान में ऐसे मनाया बेटे का प्री-बर्थडे

हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे तैमूर की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में तैमूर को बाउंसी कैसल पर खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही करीना कपूर ने फोटो पर लिखा कि उनके बेटे के एक्सप्रेशंस बता रहे हैं कि उन्होंने पार्टी ने खूब एंजॉय किया। उन्होंने लिखा था कि “ठीक है, साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि पार्टी हीट थी। मेरे जेडी टीम।”

आपको बता दें कि तैमूर अली खान के बर्थडे बैश से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बर्थडे सेलिब्रेशन बहुत आलीशान रहा था।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के छठे जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी का थीम भी बेहद अनोखा था। इस पार्टी को स्टार वॉर थीम में डेकोरेट किया गया था।

आपको बता दें कि स्टार वॉर थीम पार्टी को ब्लू, व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक बैलून से डेकोरेट किया गया था। इसके साथ ही पूरे ग्राउंड को भी इसी कलर में सजाया गया था।

तैमूर अली खान की पार्टी का आयोजन एक ग्राउंड में किया गया था और वहां पर कई सारे खेल की चीजें मौजूद थीं, ताकि बर्थडे के जश्न के साथ बच्चे खेल भी सके।

तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी में रोबोट भी दिखे। इस पार्टी को सजाने के लिए आर्टिफिशियल रोबोट का इस्तेमाल किया गया था।

वहीं अगर हम तैमूर अली खान के बर्थडे केक की बात करें, तो वह भी काफी यूनिक था। इसे भी स्टार वॉर थीम पर तैयार किया गया था। तैमूर अली खान अपनी मां करीना और नानी बबीता के साथ केक काटते हुए नजर आए। इस दौरान वह काफी खुश दिख रहे थे।

आपको बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। ऐसे में इस साल तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। पिछले 2 सालों से सैफ अली खान और करीना कपूर खान कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में अपने लाडले का जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे थे। लेकिन जब हालात सामान्य हुए तो करीना और सैफ अपने बेटे तैमूर के बर्थडे को भव्य तरीके से मना सकते हैं।