सालों से फिल्मों और सीरिअल्स से दूर हैं करिश्मा कपूर, जाने कैसे मैनेज करती हैं अपना और बच्चों का लाखों का खर्च

यह कहना गलत नही होगा के करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं| साथ ही इनका नाम अपने दौर की कुछ सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की सूची में भी रखा जाता है| अभी की कहें तो एक शादीशुदा जिंदगी जी रही करिश्मा की उम्र तकरीबन 46 की है और आज वो दो बच्चों की माँ भी हैं जिनके नाम समायरा और कियान हैं| लम्बे वक्त से फिल्मों से दूर रह रही करिश्मा बीते वक्त ‘मेंटलहुड’ नाम की एक वेब सीरीज में नजर आई थीं| साथ ही इन्हें कई बड़े ब्रांड्स के प्रोमोशन में भी देखा जाता है|

हालांकी करिश्मा की लग्जरी लिफ्र को देखते हुए एक बार कई लोगों के मन में य सवाल जरूर से ही आता है के आखिर इंडस्ट्री में इतने वक्त से इनएक्टिव होने के बावजूद कैसे ये सब कुछ मैनेज करती हैं| और कुन उनके बच्चों का लाखों का खर्च उठाता है| तो हम आपको बता दें के आज भी संजय अपने बच्चों का खर्च खुद ही उठाते हैं|

करिश्मा की लव लाइफ की कहें तो इसमें कई उतार चढ़ाव आये| इन्हें कई बार ब्रेकअप्स का सामना करना पड़ा| साथ ही अपनी शादी से भी उन्हें कोई ख़ास खुशियाँ नही मिल सकीं| और साथ ही कानूनी तौर पर भी इन्हें बच्चों की कस्टडी पाने के लिए काफी जंग लडनी पड़ी| बताते चले कर आज बॉलीवुड की सिंगल परफेक्ट मोंम  कहीं जाने वाली करिश्मा का 4 साल पहले ही तलाक हुआ|

तलाक के बाद की बात करें तो फाइनेंसियल तौर पर संजय पर ही बच्चों की साड़ी ज़िम्मेदारी है और इसी के चलते बॉलीवुड के सबसे मंगे तलाकों में इनका यह तलाक गिना जाता है| करिश्मा मुंबई में बच्चों संग जिस फ्लैट में रहती हैं वो भी संजय के पिता का ही है और दूसरी तरफ  करिश्मा को एक एलिमनी की तरह संजय एक मोती रकम भी देते है|

खबरों की माने तो तकरीबन 14 करोड़ रुपयों के बांड करिश्मा के दोनों बच्चों के नाम है जिनके 10 लाख रूपये तक प्रति महीने ब्याज मिलता है| और इन्हें भी संजय नें ही खरीदा है| और अगर बात करने इन दोनों के एजुकेशन की तो इसकी भी ज़िम्मेदारी संजय के कन्धो पर है जो के आज देश के सबसे महंगे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं| और अक्सर दोनों बच्चे पापा संग छुट्टिय बिताने भी जाते रहते है|

वहीँ संजय नें प्रिय चाटवाल संग शादी रचाई है जो के दोनों बच्चों के साथ अच्छा बांड शेयर करती हैं| वहीँ पिछले साल भी दोनों बच्चों नें संजय और प्रिया के साथ ही दिवाली मनाई थी| वहीं जनवरी के महीने में पापा संग दोनों बच्चे कुछ वक्त रहने भी दिल्ली पहुंचे थे| बच्चों से मिलने अक्सर पिता भी मुंबई आते रहते हैं और उनके साथ अच्छा वक्त बिताते भी देखे जाते हैं|

ऐसे में यह कहना गलत नही है के करिश्मा और संजय दोनों ही रिश्ते की कडवाहट से बच्चों दूर रखना चाहते हैं और इसमें वो काफी सफल भी देखे जाते है और आज भी दोनों बच्चों की ये अच्छी परवरिश कर रहे हैं|