केतु कर रहे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। यदि कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, केतु को पापी ग्रह माना जाता है। यह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं यानी जब वह राशि परिवर्तन करते हैं, तो मौजूदा राशि में पिछली राशि में विराजमान होते हैं। अभी केतु तुला राशि में मौजूद हैं और अक्टूबर में वह कन्या राशि में चले जाएंगे।

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि कुंडली के जिस भाव में केतु होता है वह उस भाव के स्वामी के अनुसार ही फल प्रदान करता है। कर्म प्रधान ग्रह माने जाने वाला केतु अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के कामों का प्रतिनिधित्व करता है। केतु की राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर पड़ेगा। लेकिन ऐसी 3 राशि वाले हैं जिनके लिए केतु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यह राशि वाले बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर वह राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए कन्या राशि में केतु के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवन में खूब सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको बता दें कि इस राशि की गोचर कुंडली के पंचम भाव में केतु विराजमान रहेंगे। इस समय के दौरान आपको अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपकी सेहत भी ठीक रहेगी और मानसिक तनाव भी दूर हो जाएगा। लेकिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसा कमाने की कोशिश सफल रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए केतु ग्रह का गोचर बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस राशि की कुंडली के दूसरे भाव में केतु का गोचर होने जा रहा है। इस राशि वाले लोगों का अगर पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी वापस मिल सकता है। इस समय के दौरान आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है और रिश्तो में सुधार आएगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आपको इस दौरान अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है, उनके लिए केतु का कन्या राशि में गोचर फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली के कर्म भाव में केतु का गोचर होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में इस राशि के लोगों को कारोबार और नौकरी में शानदार सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि करियर में भी नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको नए-नए मौके हाथ सकते हैं। इसके अलावा कारोबार में ऊपर उठने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आपको अपने जीवन में पैसों की कोई भी कमी नहीं रहेगी। पिताजी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।