Kharmas 2020: 14 जनवरी से पहले कर लें यह कार्य, भगवान विष्णु आपकी हर मुराद करेंगे पूरी

खरमास का महीना 16 दिसंबर 2020 से लग गया है और यह 14 जनवरी 2020 तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस काल में को खरमास कहा जाता है। इसे खरमास या मलमास भी कहा जाता है। इस महीने के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु जी हैं, इसलिए इस काल को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। पुराणों के अनुसार अगर इस महीने में दान, जाप और तप किया जाए तो इससे कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

खरमास के महीने में अगर कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से खरमास यानी पुरुषोत्तम मास में कौन से काम करके अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खरमास में जरूर करें ये काम

1. खरमास के महीने में आप रोजाना प्रात: काल जल्दी उठकर तांबे के लोटे में जल भर लीजिए और जल में आप थोड़ा कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्पित कीजिए। अगर संभव हो सके तो आप इस जल में लाल फूल भी डाल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि खरमास के महीने में यह उपाय करने से सूर्य देव से संबंधित सभी प्रकार के दोष नष्ट हो जाते हैं, इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है इसलिए खरमास के महीने में आप रोजाना नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कीजिए और पूजा करें। पूजा करने के दौरान आप सुख-समृद्धि की कामना कीजिए। इस उपाय को करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

3. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे तो इसके लिए खरमास के महीने में भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान आप पीले फल और पीली मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे घर-परिवार की सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं और भगवान विष्णु जी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आएगी।

4. शास्त्रों के अनुसार अगर खरमास के महीने में जरूरतमंदों को यथाशक्ति अनुसार अनाज, कंबल, जूते, तेल और घी जैसी चीजों का दान किया जाए तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

5. विवाह संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए खरमास माह में केले के पौधे लगाएं और रोजाना उसमें जल अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से भगवान आपसे प्रसन्न होंगे और विवाह संबंधित सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

6. खरमास के महीने में आप रोजाना सुबह के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ कीजिए। इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने की संभावना रहती है।

7. खरमास के महीने में आने वाली दोनों एकादशी तिथि पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी की एक साथ पूजा करें। भगवान का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से कीजिए। इस उपाय को करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है।