शंख बजाने से न सिर्फ देवी देवता होते है प्रसन्न ,बल्कि होते है ये 5 बड़े सवास्थ लाभ

किसी भी पूजा को शंखनाद के बिना अधूरा माना जाता है और यही कारण है के किसी भी पूजा के अंत में और बीच बीच में शंख का प्रयोग जरूर ही किया जाता है| पर अगर हम कहें के शंख के इन धार्मिक महत्वों के साथ इसके स्वास्थ्य से जुड़े लाभ भी होते हैं तो आपको शायद हमारी इस बात पर यकीन नही होगा पर हम आपको बता दें के यह बात बिल्कुल सच है और कई वैज्ञानिकों द्वारा भी इस बात की पुष्टि की जा चुकी है| तो चलिए हम एक एक करके आपको बताते हैं शंख से जुड़े इन स्वास्थ्य के फायदों के बारे में|

1.झुर्रियों से छुटकारा

झुरियों से छुटकारा दिलाने में शंख बजाना एक अहम और बेहद कारगर उपाय है और इसके पीछे सिर्फ सुनी सुनाई बातें नही बल्कि एक वैज्ञानिक रहस्य भी है| यह तो हम सभी जानते हैं के झुरियां अक्सर स्किन के सिकुड़ने से पैसा होती है| और ऐसे में अगर आप शंख बजाते हैं तो इसके लिए आपको उसमे आपको हवा फूंकनी पडती है और इससे आपकी स्किन की मांसपेशियाँ स्ट्रेच होती है जिससे झुरियों की समस्या आसानी से दूर हो जाती हैं|

2.स्किन प्रॉब्लम

इस उपाय के बारे में बताये जाने पर कई लोग इसे सच नही मानते हैं पर यह बात बिल्कुल सही है के अगर रात भर का शंख में रखा हुआ पानी आप पीते हैं तो आपको निश्चित तौर पर दाग, पिम्पल्स, झूरियों और झाइयों से मुक्ति मिलती है और साथ ही धारे धीरे ये समस्याएं जड़ से खत्म भी होने लगती हैं|

3.तनाव होता है दूर

शंख से निकलने वाली ध्वनी को कई शोधों में भी अति लाभदायी माना गया है और ऐसा भी पाया गया है के ये मानसिक तौर पर इन्सान को शांति और आराम भी प्रदान करती हैं| साथ ही शंख से निकलने वाली वाली आवाज़ को लेकर ऐसी भी बातें सामने आई है के ये शरीर में खून के संचार को भी ये सुधारने का काम करती हैं| और इन्ही सब के समावेश से दिमाग का स्ट्रेस लेवल भी कम होने लगता है|

4.आंखों और हड्डियोंं के लिए फायदेमंद

शंख में पानी रखकर पीने से आँखों और हड्डियों को भी काफी अधिक लाभ पहुँचता है और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण तो आपको शायद पता भी होगा| जी हां ये कारण है शंख में पाया जाने वाला फॉस्फोरस और कैल्शियम जो के हड्डियों और आँखों के लिए अतिलाभदायक माना जाता है| और यही कारण है के ऐसा करने के कुछ वक्त बाद ही आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलने लगते है|

5.फेफड़ों के लिए लाभकारी

फेफड़ों को शंख के प्रयोग से क्या लाभ हो सकता है यह तो हम सभी खुद भी जानते ही है|फिर भी हम आपको बता दें के शंख को बजाते वक्त हमे काफी सारी हवा पहले अपने फेफड़ों में भरनी होती है और फिर इसे शंख में फूकना पड़ता है| और इस सब के बीच हमारे फेफड़ों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है जो के बाद में सांस से जुडी समस्याओं से हमे बचाने में काफी मदद करती है|