एक ही घर में रहने के बावजूद सोनम कपूर को इस बड़ी वजह से पति आनंद से क्यों रहना पड़ा अलग

बॉलीवुड के एवर ग्रीन स्टार अनिल कपूर की लाडली बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म को लेकर फैंस का गुस्सा फूट रहा है। लोग बॉलीवुड स्टार किड्स को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने सोनम कपूर को बायकॉट करने का ऐलान तक कर दिया है। इस बीच सोनम कपूर ने अपने पति आनंद अहूजा को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ क्वारंटाइन समय बिता रही हैं। जिसके लिए सोनम ने आनंद के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी और अपने नए घर का एक एक कोना अपने फैंस के साथ शेयर किया था। लेकिन कुछ समय पहले ही दिए गए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि वो एक ही घर में रहने के बावजूद भी अपने पति को बहुत कम देख पाती हैं।

लंच टाइम एक-दूसरे से होती है मुलाकात

अपने इंटरव्यू मे सोनम कपूर ने बताया कि मुझे अच्छा लगता कि वो हर 2 घंटे में उनसे मिले आते है जहां वो काम कर रहे होते हैं। आमतौर पर आनंद बगल के कमरे में ही रहते है ताकि वो मुझे स्पेस दे सकें। जिसके बाद हर 2 घंटे में मुझे हेलो बोलते हैं और हम एकसाथ लंच भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद हम दोनों एक दूसरे को ज्यादा देख नहीं पाते हैं। क्योंकि जब वो बाहर होते हैं तो मैं अपने अपने बेडरूम में बैठी होती हूं।

वहीं इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि हम दिन में एक दूसरे को ज्यादा नहीं देख पाते हैं। आनंद का अपना वर्क स्पेस है। हालांकि इतना बिजी होने के बाद भी हमें एक दूसरे के साथ कुछ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल जाता है। उन्हें सुबह 8 बजे काम शुरू करना होता है, इसलिए वह 5 बजे ही उठ जाते हैं।

फैंस के गुस्से का शिकार हुईं सोनम

गौरतलब है कि आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं। जो इन दिनों कोरोना महामारी को देखते हुए कही बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और अपने घर पर ही रहकर सभी काम पूरे कर रहे हैं। वहीं अगर दोनों के शादी की बात करें तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। फिलहार इन दिनों सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने प्रति फैंस का गुस्सा झेल रही हैं।

कॉफी विद करण टॉक शो में सुशांत सिंह राजपूत को पहचानने से इंकार करने वाली सोनम कपूर ने अपनी वीडियो को आधा सच बताया है। जिसके बाद इंटरनेट पर फैंस को सोनम पर काफी गुस्सा है। वहीं अगर एक्ट्रे सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जोया फैक्ट में देखा गया था। हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी और कमाई भी बहुत कम ही कर पाई थी।