खतरों के खिलाड़ी 11 में हुआ पहला एलिमिनेशन, इस दमदार सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

टीवी के रियलिटी शोज़ में आज खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रीय शो बन चूका है और ऐसे में आज इस शो के फैन्स की गिनती भी लाखों में पहुँच चुकी है| इस शो की बात करें तो इसमें कंटेस्टेंटस को स्टंट आधारित टास्क्स दिए जाते हैं और अगर वो उन्हें कर जाते हैं तो वो अगले राउंड के लिए सेलेक्ट होते है जैसा के लगभग सभी रियलिटी शोज़ में होता है| बता दें के इस साल खतरों के खिलाड़ी का 11वा सीजन टीवी पर नजर आने वाला है और इसे लेकर अब धीरे धीरे खबरें भी तेज हो रही हैं|

खतरों के खिलाड़ी शो को लेकर ऐसी खबरें है के इसी साल के जून या जुलाई के महीनों में इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जायेगा| हालाँकि इसकी पुष्टि अभी नही हुई है के आखिर किस तारिख को यह शो ऑन एयर आने वाला है| हालाँकि इस शो के शूट के शुरू होने की खबरें काफी पहले सामने आ चुकी थी| शो की शूटिंग के लिए 6 मई, 2021 को केपटाउन, साउथ अफ्रीका के लिए प्रतियोगियों नें उड़ान भरी थी जिसके बाद से इस शो को लेकर खबरों नें और जोर पकड़ लिया था|

और अब इस शो के शूटिंग के शुरू होने के बाद एक नई खबर सामने आ रही है जो के टीवी इंडस्ट्री के एक बेहद ही मशहूर अभिनेता से जुडी हुई है| ये स्टार कोई और नही बल्कि एक्टर विशाल आदित्य सिंह है जिन्हें लेकर ऐसी खबरें आ रही है के शो के पहले ही एलिमिनेशन राउंड से ये बाहर हो चुके है और इनके लिए अब शो को अलविदा कहने का वक्त आ गया है|

खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह?

18 मई को ये खबरें सामने आई थी के ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्टर विशाल आदित्य सिंह अब इस शो से बाहर हो चुके है और पहले ही एलिमिनेशन राउंड में एलिमिनेट हो गये है| और इसी के साथ शो को अलविदा कहने वाले विशाल आदित्य अब पहले कंटेस्टेंट भी बन गये है|

इसके अलावा और भी कुछ आंकड़े सामने आये है जिनमें ऐसा बताया गया है शो के कांतेक्टेंटस विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन सबसे निचले तीन स्थानों पर आ चुके हैं| जिनमे निक्की और अनुष्का से हार का सामना करने के बाद विशाल शो से बाहर हुए हैं| हालाँकि अगर बात करें विशाल की या शो के किसी अन्य क्रू मेम्बर की तो किसी की भी तरफ से अभी विशाल के एलिमिनेशन की पुष्टि नही की गयी है|

बात करें अगर शो के सभी कांटेस्टेंट्स की तो इस बार भी शो में कई जाने माने और नामी चेहरे शामिल हुए है और शो मवन लगातार टॉप पर जाने की कोशिशों में है| इस बार के खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी ,वरुण सूद ,निक्की तंबोली ,अभिनव शुक्ला ,विशाल आदित्य सिंह ,सौरभ राज जैन ,आस्था गिल ,अनुष्का सेन ,सना मकबूल ,महक चहल जैसे नामी चेहरे शामिल हुए है|

बता दें के इनमे से लगभग सभी सितारों के चाहने वालो की गिनती लाखों में है और ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है के खतरों के खिलाडी की यह बाज़ी आखिर कौन जीतता है|