खुशी कपूर से लेकर सुहाना खान तक, कभी ऐसे दिखते थे ये स्टारकिड्स, देखिए पहले और अब की तस्वीरें

अक्सर देखा गया है कि लोग बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। सितारों के बारे में लोग ज्यादातर बातें जानते हैं और इसके अलावा वह स्टार किड्स के बारे में जानने को लेकर भी काफी उत्सुक नजर आते हैं। ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अभी तक इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया लेकिन वह अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं कुछ स्टार किड्स फिल्मों में आने से पहले ही खूब तैयारी कर रहे हैं।

लेकिन फिल्मों में एंट्री से पहले इनके लुक्स काफी अलग होते थे और फिर अचानक से इनका ग्लैमरस लुक सामने आता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन स्टार किड्स से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी पहले और अब की तस्वीरें देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इन स्टार किड्स की पुरानी और अब की तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर है।

खुशी कपूर

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। यह तस्वीर जान्हवी कपूर की बहन और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की है। कभी खुशी कपूर कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। खुशी कपूर के दांतों में कभी ब्रेसेस लगे हुए थे। हालांकि, फिल्मों में डेब्यू से पहले ख़ुशी कपूर का ग्लैमरस लुक चर्चा में है। आपको बता दें कि खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खुशी कपूर जैसी अपनी टीनएज में दिखाई देती थीं, आज उसके एकदम अलग लगती हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर आप सभी लोग इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह ये हॉट अवतार वाली खुशी ही हैं। खुशी कपूर के पहले और अब के लुक में बहुत अंतर है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर पहले कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। जी हां, बड़ी सी नाक और सांवले रंग वाली है लड़की कोई और नहीं बल्कि जान्हवी कपूर ही हैं। जान्हवी कपूर की इस तस्वीर को देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। फिल्मों में आने से पहले जान्हवी कपूर का लुक बिल्कुल अलग था। अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दिया और फिर धड़क रिलीज हुई।

नीसा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी नीसा देवगन की पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। नीसा देवगन की पुरानी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह उसमें एकदम अलग दिखाई देती हैं। लेकिन इन दिनों नीसा देवगन का ग्लैमरस लुक छाया हुआ है। नीसा देवगन 18 साल की हैं और अभी नीसा के बॉलीवुड में आने के कोई आसार नहीं हैं।

पलक तिवारी

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अक्सर ही अपने नए लुक्स के चलते खबरों में बनी रहती हैं। पलक तिवारी पहले काफी सिंपल लुक में दिखाई देती थीं लेकिन अब उनका लुक बेहद ग्लैमरस हो गया है।

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। अब सुहाना खान बहुत ही जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज” से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कभी सुहाना खान का लुक ऐसा था लेकिन अब शाहरुख खान की लाडली भी काफी ग्लैमरस दिखाई देती हैं।