किन्नरों को गलती से भी ये चीजें मत करना दान, वरना घर में छा जाएगी गरीबी, मिलेगा दुख!

भारतीय संस्कृति में दान-पुण्य करने को बहुत अहम माना जाता है। इसमें दान को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जो अलग-अलग मौकों पर किया जाता है। धर्म और ज्योतिष में किन्नरों को दान देने को लेकर भी कई बातों के बारे में बताया गया है, जिनका व्यक्ति को आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। वैसे देखा जाए तो किन्नरों का नाम सुनते ही मन मस्तिष्क में एक ऐसी प्रजाति का ख्याल आता है जो ना ही पुरुष है और ना ही स्त्री।

लेकिन अगर हम बड़े बुजुर्गों की बातों पर ध्यान दें तो कहा जाता है कि अगर किन्नर किसी को मन से दुआ देता हैं, तो वह जरूर पूरी होती है। इसलिए भूलकर भी किसी किन्नर की बद्दुआ नहीं लेनी चाहिए। वहीं अगर किन्नरों को सही चीजों का दान किया जाए और उनका आशीर्वाद लिया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त होती है। हमारे समाज में देखा जाए तो किन्नर को शादी-विवाह जन्मोत्सव आदि में बुलाया जाता है। किन्नर कई खास मौकों पर घर पर आते हैं और नाच-गाकर नए मेहमान को आशीर्वाद देते हैं।

शुभ मौकों और त्यौहार पर किन्नरों को दान अवश्य देना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। लेकिन किन्नरों को गलत चीज दान करना और उनको नाराज करना मां लक्ष्मी को नाराज कर सकता है। ऐसे में व्यक्ति को कंगाल होने में देर नहीं लगती है। आज हम आपको किन्नरों को कौन सी चीजें कभी दान नहीं देनी चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

किन्नरों को दान ना करें ये चीजें

पुराने कपड़े

किन्नरों को कभी भी गलती से पुराने कपड़ों का दान ना करें। हमेशा किन्नरों को नए कपड़ों का दान देना चाहिए, जिससे वह खुश हो जाएं और आपको आशीर्वाद देकर जाएं।

झाड़ू

धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इस बात को बताया गया है कि किन्नरों को कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप किन्नरों को उनके जरूरत के हिसाब से झाड़ू अथवा साफ-सफाई का सामान दान देना ही चाहते हैं, तो आप उसके बदले उन्हें पैसे दे सकते हैं लेकिन आपको अपने हाथ से इन चीजों का दान नहीं देना चाहिए।

तेल

किन्नरों को तेल का दान नहीं देना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। खासतौर पर अपनी रसोई का तेल तो कभी भी किन्नरों को दान में मत दीजिए, क्योंकि ऐसा करने से घर का सुख, वैभव समाप्त हो जाता है।

स्टील का सामान

आप भूलकर भी स्टील के बर्तन या समान किन्नरों को दान ना दें, क्योंकि ऐसा करने से घर में झगड़े होने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मानसिक तनाव भी उत्पन्न होने लगता है। घर के सदस्यों को बीमारियां अपना शिकार बनाने लगती है।

प्लास्टिक या कांच का सामान

प्लास्टिक या कांच की कोई भी चीज किन्नरों को दान ना दें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से घर के लोगों की तरक्की में बाधा आने लगती है। इन चीजों का दान करने से तरक्की पाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इन चीजों का दान करना व्यक्ति को गरीब बना देती है।

 

 

 

https://zeenews.india.com/hindi/astro/astro-tips-for-money-kinnar-ko-kya-nahi-dena-chahiye/1784856