गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापित करते समय रखें इन बातों का ध्यान, 10 दिन में बदल जाएगी किस्मत

भारत में गणेश चतुर्थी सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। इसे लोग हर वर्ष बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। खासतौर से बच्चे भगवान गणेश जी को बहुत पसंद करते हैं और उनकी पूजा कर बुद्धि तथा सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लोग इस पर्व की तैयारी एक महीने पहले, हफ्ते या उसी दिन से शुरू कर देते हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व में बाजार की रौनक देखने लायक होती है। हर जगह दुकाने गणेश जी की मूर्तियों से भरी रहती हैं।

इस बार देशभर में 31 अगस्त को विघ्नहर्ता पार्वती नंदन भगवान गजानन की गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन घर-घर में गणपति बप्पा की स्थापना होती है। इस दिन घरों और सार्वजनिक स्‍थानों पर गणेश जी की मनोहारी प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस बार बुधवार के दिन गणेशोत्‍सव पर्व शुरू होने से यह 10 दिन और भी शुभ हो गए हैं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि इन 10 दिनों के दौरान भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा की करें और कुछ नियमों का पालन किया जाए तो पूरे साल सुख समृद्धि की बारिश होती है। इसके साथ ही भगवान गणेश जी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

जानिए गणेश स्‍थापना के नियम

1. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में गणेश उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश विद्या, बुद्धि, विघ्नहर्ता, विनाशक, मंगलकारी, सिद्धिदायक और समृद्धिदाताके प्रतीक हैं। अगर आप अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गणपति की मूर्ति ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में स्थापित करें। इसके साथ ही आप यह ध्यान रखें कि मूर्ति का मुख पश्चिम दिशा की तरफ होना चाहिए।

2. आपने गणेश स्थापना जिस जगह पर की हुई है, आपको यह ध्यान रखना होगा कि वहां हमेशा साफ-सफाई रहनी चाहिए। उस स्थान पर कचरा ना रहे, इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की अशुद्धि उस स्थान पर नहीं रहनी चाहिए। चमड़े का सामान इस जगह के आसपास भी नहीं लाना चाहिए।

3. अगर आप गणेश स्थापना कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह पूजा कीजिए और शाम के समय आरती करें। सुबह शाम भगवान को भोग लगाएं, धूप दीप दिखाएं।

4. अगर आपने गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर दी है तो उसके बाद इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप गणेश जी की मूर्ति को हिलाएं नहीं। विसर्जन के समय ही गणेश जी की मूर्ति को हिला सकते हैं।

5. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि गणेश जी को गलती से भी तुलसी की पत्तियां अर्पित ना करें। गणेश जी को दूर्वा ही अर्पित की जाती है। गणेश जी की पूजा में दूर्वा अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।

6. गणपति स्थापना के दौरान अपने मन में ना बुरे भाव लाएं और ना ही कोई गलत कार्य कीजिए।

7. अगर आपने घर में गणेश स्थापना की है, तो घर में ना तो नॉनवेज-शराब आदि लाएं और ना ही ऐसी तामसिक चीजों का सेवन कीजिए। आपको बता दें कि गणेशोत्सव के दौरान लहसुन, प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए।