मशहूर कॉमेडियन अशोक सराफ की जिंदगी रही है बेहद रंगीन, खुद से 18 साल छोटी अभिनेत्री से की थी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की परंतु समय के साथ-साथ लोग उन्हें भूल ही गए। आप सभी लोगों को अभिनेता अशोक सराफ का नाम शायद ही याद होगा। अपने एक्टिंग और कॉमेडी वाले किरदारों से अशोक सराफ ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी।

74 वर्षीय अभिनेता अशोक सराफ ने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाया। 4 जून 1947 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे अशोक सराफ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहद शानदार काम किया है परंतु अब वह हिंदी फिल्मों से दूर हो चुके हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

अशोक सराफ ने इंडस्ट्री में एक कॉमेडी एक्टर के रूप में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। आज भी यह मराठी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 50 से भी अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अशोक सराफ बेनाम बादशाह, कोयला, गुप्त, यस बॉस, आ गले लग जा, करण अर्जुन, खूबसूरत, बेटी नंबर वन, जोरू का गुलाम, प्यार किया तो डरना क्या, क्या दिल ने कहा, सिंघम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि 250 से अधिक मराठी फिल्मों में भी वह काम कर चुके हैं।

अशोक सराफ सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टेलीविजन शोज में भी काम कर चुके हैं। आप सभी लोगों को 90 के दशक का एक मशहूर सो “हम पांच” तो याद ही होगा। जी हां, इसी शो के माध्यम से उन्हें घर-घर में अच्छी खासी पहचान मिली थी परंतु शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि अशोक सराफ ने खुद से 18 साल छोटी अभिनेत्री निवेदिता ज्योति से शादी रचाई थी।

सबसे पहले आपको बता दें कि अशोक सराफ ने ययाति आनी देवयानी नाम के एक प्ले से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन शो में एंट्री की। आज भी वह थिएटर से जुड़े हुए हैं। बहुत ही कम लोगों को यह मालूम होगा कि उनके जीवन में दो बार ऐसे मौके आए थे जब मरते-मरते बचे थे। जी हां, जब अशोक सराफ की उम्र 50 साल की थी, तब उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी।

इस कार दुर्घटना में उनकी गर्दन पर काफी गंभीर चोट आई थी और उस समय उनकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें 6 महीने तक आराम करने के लिए कहा था। जब अशोक सराफ इस दुर्घटना से बचे तो साल 2012 में फिर उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल, वह अपनी फिल्म गोल गोल डब्यातला की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुणे एक्सप्रेस वे के पास वह एक्सीडेंट के शिकार हो गए थे, पर वह अभी पूरी तरह से ठीक हैं।

अब अगर हम अशोक सराफ की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने खुद से 18 साल छोटी अभिनेत्री निवेदिता ज्योति से विवाह किया है। वहीं निवेदिता ज्योति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी ज्योति ने एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने पति के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट भी साझा किया था।

नोट में निवेदिता ने यह लिखा की “हैप्पी बर्थडे डियर अशोक… मैंने अपने पिछले जन्म में जरुर ही कोई अच्छे कर्म किये होंगे जो आज मुझे लाइफ पार्टनर के रूप में आप मिले हो। आप मेरी ताकत हो, मेरी चट्टान हो, मेरे गुरु, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे माता पिता सब कुछ आप ही हो और आप एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ के बहुत ही अच्छे इन्सान भी हो।”

आपको बता दें कि निवेदिता ने अशोक सराफ के साथ साल 1990 में गोवा के मंगेशी मंदिर में बेहद सादगी से शादी की थी। मंगेशी देवी अशोक सराफ की कुलदेवी हैं, इसी वजह से शादी की रस्में यहां पर निभाई गई थीं। इन दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का फासला है।

निवेदिता और अशोक सराफ 30 सालों से अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रहे हैं। यह कपल एक बेटे अनिकेत के माता-पिता हैं, उनका बेटा पेशे से एक शेफ है।