शनिवार के दिन पूजा में ऐसे करें तेल का इस्तेमाल, शनिदेव के साथ हनुमान जी की मिलेगी कृपा

न्याय के देवता शनि देव की पूजा अर्चना का सबसे विशेष दिन शनिवार माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिवार के दिन विधि-विधान पूर्वक शनिदेव की पूजा की जाए तो इससे भगवान का आशीर्वाद व्यक्ति के ऊपर बना रहता है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है. यह मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं।

आजकल के समय में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार से जुड़े हुए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने के व्यक्ति को शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आपको बता दें कि तेल शनिदेव से संबंधित है। तेल का हमारे जीवन में भी बहुत बड़ा योगदान है। आज हम आपको तेल का पूजा में किस प्रकार से इस्तेमाल करें ताकि घर के अंदर सुख-समृद्धि का आगमन हो, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सरसों का तेल

शनिवार के दिन आप एक कटोरी में सरसों का तेल लीजिए। इसके बाद आप उस कटोरी में अपना चेहरा देखें। कटोरी में अपने चेहरे की छाया देखने के बाद आप उस कटोरी के तेल को शनिवार के दिन शाम को शनिदेव के मंदिर में रखकर आ जाएं। इसके अलावा आप अलग से भी शनिदेव को तेल अर्पित कर सकते हैं। अगर आप इस साधारण से उपाय तो करेंगे तो इससे आपके ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की बहुत से परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

तिल का तेल

आप पीपल के पेड़ के नीचे 41 दिन तक लगातार तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से असाध्य रोगों में लाभ प्राप्त होता है और मरीज बहुत ही जल्द स्वस्थ हो जाता है।

चमेली का तेल

मंगलवार या शनिवार को आप सिंदूर और चमेली के तेल को हनुमानजी को अर्पित कीजिए। हनुमान जी के समक्ष नियमित रूप से धूप-अगरबत्ती लगाएं और हनुमान जी की पूजा के दौरान उन्हें हार, फूल भी अर्पित कीजिए। आपको बता दें कि हनुमानजी के आगे चमेली का तेल नहीं जलाया जाता बल्कि उनके शरीर पर चमेली का तेल लगाया जाता है। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी हो सकती हैं।

सुख-शांति हेतु

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर परिवार हमेशा खुशहाल बना रहे तो इसके लिए किसी भी आश्रम में आप कुछ आटा और सरसों का तेल का दान कर सकते हैं।

शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप शारीरिक कष्ट को दूर करना चाहते हैं तो उसके लिए शनिवार को सवा किलो आलू और बैगन की सब्जी सरसों के तेल में बनाएं और उतनी ही पूरियां सरसों के तेल में बनाकर दिव्यांग और निर्धन लोगों को खिलाएं। आपको यह उपाय कम से कम 3 शनिवार तक करना होगा।

धन-समृद्धि पाने हेतु

अगर आप धन-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए कच्ची घानी के तेल में दीपक जलाएं और आप उस दीपक में लौंग डाल दें और इससे आप हनुमान जी की आरती कीजिए। ऐसा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और धन की प्राप्ति होती है।