बहुत लग्जरी लाइफ जीते हैं अल्लू अर्जुन, 100 करोड़ का घर, 7 करोड़ की वैनिटी, जानिए “पुष्पा” की नेटवर्थ

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इनकी अधिकतर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह है इनकी दमदार पर्सनैलिटी और सादर एक्टिंग और जब इन दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है तो फिल्म का हिट होना लाजमी है। अल्लू अर्जुन ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है। अल्लू अर्जुन ने भी दूसरे अभिनेताओं की तरह छोटे स्तर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में दिन पर दिन इजाफा होता ही जा रहा है। जब से उनकी फिल्म “पुष्पा:द राइज़” आई है, उसके बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी बढ़ चुकी है। अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जो कि पर्दे पर हिट साबित हुई हैं।

मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। आज अल्लू अर्जुन की डिमांड बहुत ज्यादा है। बता दें कि अल्लू अर्जुन एक बेहद आलिशान जीवन जीना पसंद करते हैं। वह अपनी फिल्मों से छप्पर फाड़ कमाई करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अल्लू अर्जुन की लग्जरी लाइफ से रूबरू करवाने वाले हैं।

बेहद आलीशान बंगले में रहते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। अभिनेता का बंगला बेहद आलीशान और भव्य है। अल्लू अर्जुन का यह बंगला हैदराबाद में जुबली हिल्स में है। उनका घर बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो 8000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके अलावा उनके घर में एक प्राइवेट पूल भी मौजूद है।

इस घर में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं उनके घर की कीमत आपको हैरान कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन के आलीशान बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं अभिनेता ने मुंबई में एक 2BHK फ्लैट भी खरीदा है।

7 करोड़ रुपए की वैनिटी वेन

अल्लू अर्जुन एक लग्जरी वैनिटी वैन के भी मालिक हैं। उनकी वैनिटी वैन की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अल्लू अर्जुन ने अपनी वैनिटी वैन का नाम “द फाल्कन” रखा है। यह अंदर से किसी पांच सितारा होटल की सुविधाओं से लैस है।

अल्लू अर्जुन रखते हैं लग्जरी कारों का शौक

अल्लू अर्जुन को कारों का भी बहुत शौक है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार और लग्जरी कारें मौजूद हैं। उनके पास एक रेंज रोवर, हमर एच2, रेंज रोवर वोग, जगुआर एक्सजेएल, वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस जैसी महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन खुद एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं।

अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन एक फिल्म करने के लिए 14 से 15 करोड़ रुपए की मोटी रकम फीस के रूप में लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, “पुष्पा” के सीक्वल के लिए अल्लू अर्जुन ने 100 करोड़ रुपए की मोटी रकम की मांग की है। अगर हम अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति के बारे में बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की टोटल नेटवर्थ 47 मिलियन है यानी भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो यह करीब 350 करोड़ रुपए होते हैं।