इस एक बात ने खराब कर दिए थे नीतू सिंह और बबीता के रिश्ते, देवरानी-जेठानी में कई सालों तक रही अनबन

अक्सर आप बॉलीवुड फिल्मों में रिश्तों में मनमुटाव जैसी बातें देखते और सुनते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी ही बातें फिल्मी सितारों के बीच रियल लाइफ में भी होती हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने बॉलीवुड में आज भी कई ऐसे सितारे हैं जिनके रिश्तों के बीच मनमुटाव के चलते कई सालों तक दूरिया बरकरार रही हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रिश्ते के बारे में किस्सा बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड की देवरानी-जेठानी यानि नीतू और बबीता के रिश्ते से जुड़ी हुई है। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि दोनों के बीच मनमुटाव के चलते सालों तक कोई बात नहीं हुई थी लेकिन बाद में जाकर दोनों के बीच इस तरह मिटी थी दूरियां।

इस वजह से आई रिश्ते में खटास-

साल 2019 की है जब एक्ट्रेस नीतू कपूर की मां राजी सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, उस दौरान पूरा कपूर खानदान राजी सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस बबीता को किसी ने नहीं देखा। लेकिन हैरानी और भी हुई जब राजी के अंतिम संस्कार में सिर्फ बबीता ही नहीं, बल्कि उनकी दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी शामिल नहीं हुईं।

इसके बाद दोनों के रिश्तों में बात उस वक्त और बढ़ गई जब साल 2006 में, रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और उनकी बेटियां नीतू कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी में शामिल नहीं हुईं। तीनों नीतू कपूर के परिवार के सारे कार्यक्रमों से दूर रहीं हालांकि रणधीर कपूर को शादी में देखा गया था। वहीं इससे पहले साल 2003 में नीतू भी अपनी भतीजी करिश्मा कपूर की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। लेकिन ऋषि कपूर अकेले इस शादी का हिस्सा बने थे।

इस तरह खत्म हुआ मनमुटाव-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बबीता कपूर और नीतू सिंह के बीच का मनमुटाव उस वक्त खत्म हुआ जब साल 2012 में सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की शादी की खबरें सामने आईं। इस झगड़े को खत्म करने की शुरुआत जेठानी बबीता ने की थी। उन्होंने नीतू कपूर को पर्सनली शादी में इनवाइट किया और पुराने सारे गिले शिकवे दूर किए। खास बात तो यह है कि करीना की शादी में बबीता पर्सनली नीतू और ऋषि कपूर के घर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र देकर आईं थीं। इसके बाद दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया था और फिर नीतू अपनी भतीजी करीना कपूर के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं।

खबरों की माने तो नीतू ने यह भी बताया गया था कि सैफ और करीना की शादी पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी का मौका रही। हम सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उसी साल दोनों करिश्मा के बेटे के बर्थडे का जश्न मनाने के लिए गोवा भी पहुंची थीं। तब दोनों ही एक्ट्रेसेस को देखकर लोग भी हैरान रह गए थे। बबीता और नीतू के को एक-साथ देखकर पूरा कपूर खानदान बेहद खुश हुआ था। आज दोनों के बीच कोई भी मनमुटाव नहीं है और कई बार दोनों को फैमिली फक्शन्स में साथ भी देखा जा चुका है। इसके अलावा करिश्मा और रिद्धिमा के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन गुजरते वक्त के साथ दोनों के बीच के रिश्ते भी ठीक हो गए थे।