प्रियंका की तरह ही सोनम ने भी अपने बेटे का नाम रखा सबसे हटके, मीडिया से करवाया इंट्रोड्यूस

बॉलीवुड की फैशन दिवा के तौर पर जानी जाने वाली सोनम कपूर अपने मदरहुड समय को काफी अच्छे से इंजॉय कर रही है। हाल ही में मां बनी सोनम कपूर ने अपने बेटे का नामकरण किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम को मीडिया के साथ इंट्रोड्यूस भी न्यूज़ करवा दिया है।

सोनम कपूर ने बेटे का नाम रखा सबसे अलग

सोनम कपूर के बेटे का नाम भी  प्रियंका चोपड़ा, भारती के बच्चों की तरह ही हटके रखा है।  आपको बता दे कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम कपूर ने उनके बेटे का नाम सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है। इसके साथ ही कपल ने अपने बेटे के फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा हैं।

फैंस के दिलों को छू रहा सोनम का कैप्शन

इस कैप्शन में कपल ने लिखा कि हमारे जीवन में नई सांसें शामिल हो चुकी हैं।  भगवान हनुमान और भीम के रूप में हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक। सभी से अपने बेटे वायु कपूर आहुजा के लिए बस आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू धर्म में वायु पांच तत्वों में से एक प्रतीक है। वायु खुद में शक्तिशाली भगवान हैं।  इसीलिए हमने अपने बेटे को वायु नाम दिया है।

 

मालूम हो कि एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर है। सोनम इन दिनों अपना सारा समय अपने बेटे वायु पर लुटा रहे हैं। सोनम ने हाल ही में दीये गए एक इंटरव्यू में भी बताया था कि उनकी पहली प्रायरिटी इस समय उनका बेटा है वह अपने बेटे के आगे अपने आप को भी नहीं रख रही है।