मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित का छलका दर्द, भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर कर बताया दिल का हाल

जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया तो वहीं माधुरी दीक्षित की मां का भी निधन हो गया। माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री के घर पर स्नेहलता दीक्षित ने आखिरी सांस ली।

माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में मां के निधन से माधुरी दीक्षित का दिल टूट गया है। अब मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आईं।

मां को याद कर माधुरी दीक्षित हुईं भावुक

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट में अपनी और अपनी मां स्नेहलता दीक्षित की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां-बेटी काफी खुश नजर आ रही हैं। आप लोग देख सकते हैं कि फोटो में स्नेहलता दिक्षित कुर्सी पर बैठी हुई हैं तो वहीं माधुरी दीक्षित उनके साथ जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित अपनी मां को प्यार से पकड़े हुए हैं और कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।

माधुरी दीक्षित ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन मैं लंबा-चौड़ा नोट लिखा है माधुरी दीक्षित ने लिखा है कि “आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया, ये हकीकत नहीं लगा। उन्होंने हमें गले लगाया और लाइफ को सेलिब्रेट करना सिखाया, उन्होंने इतने सारें लोगों को बहुत कुछ दिया है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, पॉजिटिविटी और अनुग्रह काफी शानदार थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन का जश्न एक साथ मनाएंगे। ओम शांति।”

रविवार को हुआ था माधुरी दीक्षित की मां का निधन

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता का निधन 12 मार्च 2023 रविवार को हुआ था। माधुरी दीक्षित की मां की मृत्यु किस वजह से हुई है, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है परंतु यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 91 साल होने की वजह से अधिक उम्र के कारण माधुरी दीक्षित की मां का निधन हुआ है। मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित का दिल टूट गया है और उनका परिवार बहुत ज्यादा दुखी है।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के करियर में उनकी मां स्नेहलता का सबसे बड़ा रोल रहा है। एक वक्त ऐसा भी था, जब माधुरी दीक्षित को उनके पिता से फिल्मी करियर के लिए सपोर्ट नहीं मिला था। लेकिन माधुरी दीक्षित की मां हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। माधुरी दीक्षित कई इंटरव्यू में यह बता चुकी हैं कि उनके स्टार बनने के बाद एक आम जिंदगी जीने में उनकी मां ने बहुत बड़ा रोल निभाया है। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़ा रहना सिखाया है।

वही मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कई सितारे लगातार कमेंट कर माधुरी दीक्षित को सांत्वना देते हुए नजर आए।