मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, देखकर लोग बोले- बच्चे को फंसा लिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक परफेक्ट जोड़ी हैं। ये दोनों ही दुनिया के सामने बहुत पहले ही अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में पावर कपल सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा करता रहता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अक्सर ही एक दूसरे के साथ देखा जाता है। इन दोनों को कभी भी एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलता है, तो यह हाथ से जाने नहीं देते हैं। इन दोनों के बीच की क्यूट केमिस्ट्री भी इनके फैंस को काफी पसंद आती है। इस कपल ने अपने-अपने अतीत और उम्र के अंतर के बावजूद भी यह साबित कर दिया है कि उनका प्यार सब कुछ जीत सकता है। यह जोड़ी अक्सर ही अपनी रोमांटिक तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 फरवरी 2023 को दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में लवबर्ड्स को स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ जो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि वह अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर की नई फिल्म “द नाइट मैनेजर” के प्रीमीयर में शामिल हुए थे। इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा ग्रे कलर के पैंटसूट और व्हाइट कलर की हिल्स में काफी हॉट लग रही थीं। वहीं अगर हम अर्जुन कपूर की बात करें, तो वह ग्रे-पैंट के साथ मॉस ग्रीन ओवरसाइज शॉर्ट में डैपर लग रहे थे।

मलाइका अरोड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “तुम्हारी हंसी और मुस्कान बहुत घातक है।” साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा- “आपकी मुस्कान मेरे दिन को ब्राइट बना देती है।” मलाइका अरोड़ा के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को जहां उनके चाहने वाले पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर यूजर्स कपल को ट्रोल भी कर रहे हैं।

मलाइका और अर्जुन को एज शेमिंग के लिए किया गया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा के द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर कुछ लोगों ने कपल के प्यार भरे रिश्ते के बारे में बात की है, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए उनकी ट्रोलिंग करनी शुरू कर दी।

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने कपल को “एज शेमिंग” करना शुरू कर दिया है। किसी यूज़र में मलाइका अरोड़ा को “शुगर मॉम” के रूप में टैग किया है, तो एक यूजर ने लिखा है “बच्चे को फंसा लिया।”