खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने पर मलाइका को बोला गया बुड्ढी, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप का बात स्वीकार करने से बचते रहे हैं। लेकिन साल 2019 में दोनों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था। अब दोनों के चर्चे अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं। हालांकि उम्र में अर्जुन कपूर से बड़ी होने के चलते मलाइका को अक्सर ट्रोल किया जाता है जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था।

मलाइका-अर्जुन हुए ट्रोलिंग का शिकार-

बता दें कि मलाइका ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से अपने तलाक का अनाउंस कर दिया था।  दोनों ने अपसी सहमति से तलाक लिया था। वहीं अरबाज से तलाक लेते ही मलाइका ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपना रिश्ता कुबूल लिया था,  अब दोनों को रिलेशन में तकरीबन 3 साल बीत चुके हैं। ऐसे में हमारे समाज के अंदर आज भी बड़ी उम्र की महिलाओं और तलाकशुदा महिला के रिश्ते की बात को लोग आसानी से हजम नहीं कर पाते। वहीं अपने रिश्ते को लेकर मलाइका और अर्जुन को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।

ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब-

साल 2019 में एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि, ‘रिलेशनशिप में उम्र मायने नहीं रखती लेकिन हमारी सोसाइटी ऐसी है जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती है। आप देखिए कि जब कोई ज्यादा उम्र का पुरुष किसी कम उम्र की महिला को डेट करता है तो उसकी तारीफ की जाती है। लेकिन जब कोई ज्यादा उम्र की महिला कम उम्र के लड़के को डेट करे तो उसे बुड्ढी और डेस्पेरेट कहा जाता है। ऐसे लोगों को मैं सिर्फ इतना ही कहूंगी, भाड़ में जाओ।

https://www.instagram.com/p/CJfdGUIBOrG/

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने दिया जवाब-

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो एक ऐसी महिला है जो ऐसी सोच रखने वालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती और जिसे जो कहना है कहते रहे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।  मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन  कपूर के साथ अपने रिश्ते में खुश हैं। हालांकि दोनों शादी पर विचार नहीं कर रहे हैं।  शादी पर कहना है कि जब वक्त आएगा वह सबको बताएंगे कि वह शादी कब कर रहे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें मलाइका और अर्जुन कई साल से रिलेशनशिप में हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एकसाथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अर्जुन की अरबाज़-मलाइका के बेटे अरहान के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है।