2023 में इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, मंगल बदलेंगे अपनी चाल, करियर में मिलेगा ऊंचा उछाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राशि में जैसी ग्रहों की स्थिति होती है, उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में ही मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। मंगल ग्रह अभी वृषभ राशि में हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। 13 जनवरी 2023 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। वहीं मंगल 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को प्रातः काल 5:33 बजे पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी और मकर राशि में उच्च माने जाते हैं। मंगल ग्रह के गोचर की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ेगा। हालांकि, ऐसी 3 राशि वाले हैं, जिन पर मंगल गोचर का विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से इन राशि वालों को धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। तो चलिए जानते हैं 2023 में वह कौन सी राशियां हैं, जो सौभाग्यशाली साबित होंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। संपर्क में वृद्धि होगी। अगर आप इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करते हैं, तो आपको उसमें अच्छी कामयाबी मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने लगेगा। कामों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होती हुई नजर आ रही है। विदेश यात्रा या लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी। कुल मिलाकर मंगल गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, उनके लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें जॉब के नए ऑफर प्राप्त होंगे। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के भी प्रबल योग बने हुए हैं। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आपको राहत देगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल गोचर विशेष रुप से लाभदायक साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी पूरा हो जाएगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। धार्मिक और मांगलिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा फलदायी साबित होगी। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आप खुशी-खुशी उन्हें बखूबी तरीके से निभाएंगे।