मीनाक्षी शेषाद्री की तरह ही लंबी, ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं उनकी बेटी केंड्रा, क्यूट स्माइल पर आप भी हार बैठेंगे दिल

मीनाक्षी शेषाद्री अपने समय की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। 80 और 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्री का हिंदी सिनेमा में जलवा था। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। मीनाक्षी शेषाद्री 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं।

दामिनी, शहंशाह और घायल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जादू बिखेर चुकीं अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के आज भी करोड़ों दीवाने हैं। भले ही अब मीनाक्षी शेषाद्री फिल्मी दुनिया से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। एक समय ऐसा था जब फैंस उनकी अदाओं के कायल हुआ करते थे। मीनाक्षी शेषाद्री ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं।

लेकिन आज हम आपको मीनाक्षी शेषाद्री से नहीं बल्कि उनकी बेटी से मिलवाने जा रहे हैं। शायद बहुत कम ही लोग होंगे जिन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी के बारे में सुना होगा। मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। उनकी बेटी खूबसूरती में बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

मीनाक्षी शेषाद्री की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी बेटी

आपको बता दें कि जब मीनाक्षी शेषाद्री का करियर ऊंचाइयों पर था तब उन्होंने साल 1995 में अमेरिका के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। बॉलीवुड की कई हिट फिल्में अपने नाम करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्री अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्री और हरीश मैसूर दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम केंड्रा मैसोर है और बेटे का नाम जोश मैसूर है।

मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी केंड्रा मैसोर किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह खूबसूरत लगती हैं। वह अपनी मां की तरह ही लंबी और खूबसूरत हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी केंड्रा मैसोर की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें आपको मीनाक्षी शेषाद्री की पूरी झलक नजर आएगी। इस तस्वीर में मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी केंड्रा मैसोर व्हाइट स्ट्रैप वाली स्टनिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस स्टार किड ने अपने लुक को पूरा करने के लिए व्हाइट कलर के ही लॉन्ग ग्लब्स पहने हुए हैं और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट किसी का भी दिल जीत लेगी।

सामने आई तस्वीरों में केंड्रा काफी क्यूट लग रही हैं और उनकी स्माइल फैंस को मीनाक्षी शेषाद्री की याद दिला रही है। तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं और उन्हें दामिनी पार्ट 2 बता रहे हैं। आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री के करियर में “हीरो” फिल्म को मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री जैकी श्रॉफ के साथ नजर आई थी। वहीं बॉलीवुड की कई हिट फिल्में अपने नाम करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्री अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं और आज अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।