कभी फिल्मी पर्दे पर राज करती थीं मीनाक्षी शेषाद्री, 28 साल में इतनी बदल गईं बॉलीवुड की “दामिनी”

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। अगर हम अभिनेत्रियों की बात करें तो बॉलीवुड में खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। मौजूदा समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अगर हम 80 और 90 के दशक की बात करें तो उस समय में मीनाक्षी शेषाद्री एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो फिल्मी पर्दे पर राज करती थीं। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री को बहुत सी यादगार फिल्में दी हैं।

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने समय में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी थी। मीनाक्षी शेषाद्री वहीं अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दामिनी, हीरो और घातक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के सामने साबित कर दिया कि अभिनय सिर्फ खूबसूरती की मोहताज नहीं होती है। मीनाक्षी शेषाद्री में फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई। मीनाक्षी शेषाद्री की यादगार फिल्मों में से एक फिल्म दामिनी है। इस फिल्म में मीनाक्षी के अलावा ऋषि कपूर और सनी देओल भी नजर आए थे। आज ऋषि कपूर दुनिया में नहीं रहे परंतु मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल के लुक में काफी बदलाव आ गया है। आज हम आपको मीनाक्षी शेषाद्री के बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म 16 नवंबर 1963 को सिंदरी, झारखंड में हुआ था। उनके बचपन का नाम शशिकला शेषाद्री था, जिसे बाद में राजकुमार संतोषी ने फिल्मों में आने के बाद बदल दिया था। मीनाक्षी शेषाद्री ने पढ़ाई के दौरान ही साल 1981 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 17 वर्ष की उम्र में ही भारत की सबसे कम उम्र की मिस इंडिया बनी थीं। जब उनकी 18 साल की उम्र हुई तब उनके पास मॉडलिंग और फिल्मों के बहुत से ऑफर आने लगे थे। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के 3 साल बाद मीनाक्षी शेषाद्री में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म “पेंटर बाबू” थी।

मीनाक्षी शेषाद्री ने लगभग हर बड़े निर्देश-निर्माता के साथ काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े बड़े सितारों के साथ भी मीनाक्षी शेषाद्री ने काम किया। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बलबूते खूब नाम कमाया परंतु जब वह करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच रही थीं तो उन्होंने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी शेषाद्री के करियर में अहम रोल अदा किया था। वह एक समय अपनी ज्यादातर फिल्मों में मीनाक्षी को हीरोइन के रूप में साइन किया करते थे, जिनमें घायल, दामिनी, घातक जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी के आगे अपने प्यार का इजहार भी किया था परंतु मीनाक्षी शेषाद्री ने उनके उन्हें मना कर दिया था।

बाद में मीनाक्षी शेषाद्री ने अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से विवाह कर लिया। ऐसा बताया जाता है कि यह दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे और वहीं से इनकी दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई थी और आखिर में उन्होंने विवाह करने का फैसला कर लिया। मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर और दो बच्चों के साथ अमेरिका के डलास में रहती हैं। मीनाक्षी शेषाद्री डलास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। मीनाक्षी शेषाद्री कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस भी कर चुकी हैं।